Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Karnal: Congress holds protest under the ‘Save the Country, Save the Vote, Save Democracy’ campaign.
{"_id":"6ac7a5fef94464fe8b0f5b9f","slug":"video-karnal-congress-holds-protest-under-the-save-the-country-save-the-vote-save-democracy-campaign-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल: ‘देश बचाओ, वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: ‘देश बचाओ, वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
करनाल। देश बचाओ, वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’अभियान के तहत एआईसीसी एवं पीसीसी के निर्देश और इंडिया गठबंधन के आह्वान पर कांग्रेस की ओर से सारस्वत ब्राह्मण धर्मशाला में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कांग्रेस के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा और असंध के पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता के हाथ में है और जनता का सबसे बड़ा अधिकार उसका वोट है। जिस दिन आम आदमी को अपने वोट पर भरोसा नहीं रहेगा, उस दिन लोकतंत्र पर उसका भरोसा भी कमजोर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता लोकतंत्र की मजबूती के लिए बेहद जरूरी है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इन सवालों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें और जनता के सामने स्थिति स्पष्ट करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया। बैठक के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सारस्वत ब्राह्मण धर्मशाला से पैदल विरोध प्रदर्शन निकाला। प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा के पास पहुंचे, जहां पुष्प अर्पित कर विरोध प्रदर्शन का समापन किया गया। इस अवसर पर धर्मपाल शर्मा ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।