Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
'Bhumi Pujan' (ground-breaking ritual) and 'Havan' to precede the Shrimad Bhagwat Katha; a grand 'Kalash Yatra' (procession with ceremonial pots) to be held on November 22.
{"_id":"6af9b039b421ed1f380bac1d","slug":"video-bhumi-pujan-ground-breaking-ritual-and-havan-to-precede-the-shrimad-bhagwat-katha-a-grand-kalash-yatra-procession-with-ceremonial-pots-to-be-held-on-november-22-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रीमद्भागवत कथा से पहले भूमि पूजन और हवन, 22 नवंबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीमद्भागवत कथा से पहले भूमि पूजन और हवन, 22 नवंबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा
करनाल। सेक्टर-12 स्थित हुड्डा ग्राउंड में लाला मनीराम एवं प्रेमवती परिवार की ओर से 22 से 28 नवंबर तक आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा के उपलक्ष्य में रविवार सुबह भूमि पूजन एवं हवन का आयोजन किया गया। धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुए हवन में व्यापार कल्याण बोर्ड के वाइस चेयरमैन सतीश गुप्ता सहित अन्य श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालकर विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
कथा में श्रीधाम वृंदावन से आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करवाएंगे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। सतीश गुप्ता ने बताया कि कथा प्रतिदिन शाम 3:30 बजे से 6 बजे तक आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि 22 नवंबर को सुबह श्री सनातन धर्म मंदिर, कुंजपुरा रोड से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई कथा स्थल सेक्टर-12 हुड्डा ग्राउंड पहुंचेगी। इसके बाद विधिवत रूप से कथा का शुभारंभ होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।