Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Chhath Puja was celebrated at three locations in Karnal; devotees offered 'arghya' to the Sun God.
{"_id":"6af9ade807274289150464c0","slug":"video-chhath-puja-was-celebrated-at-three-locations-in-karnal-devotees-offered-arghya-to-the-sun-god-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में तीन जगहों पर हुआ छठ पूजा का आयोजन, श्रद्धालुओं ने दिया सूर्यदेव को अर्घ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में तीन जगहों पर हुआ छठ पूजा का आयोजन, श्रद्धालुओं ने दिया सूर्यदेव को अर्घ्य
करनाल। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर रविवार को शहर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। करनाल के उत्तम नगर, पश्चिमी यमुना नहर और सेक्टर-4 में छठ पूजा के आयोजन किए गए। इन स्थानों पर बड़ी संख्या में छठ व्रती और श्रद्धालु पहुंचे। व्रतियों ने विधि-विधान से भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा-अर्चना कर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की खुशहाली, अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की।
पूजा के लिए श्रद्धालुओं ने बांस की टोकरी और सूप में फल, ठेकुआ, नारियल, गन्ना सहित विभिन्न पूजन सामग्री सजाई। पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। परिवार के सदस्य भी पूजा में शामिल हुए और छठी मैया के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
छठ महापर्व चार दिनों तक मनाया जाता है। इसमें डूबते और उगते दोनों सूर्य की उपासना की जाती है। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत का समापन होगा। यह पर्व शुद्धता, अनुशासन, प्रकृति के प्रति आभार और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।