Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
As soon as the announcement was made, chaos erupted on the platform; passengers scrambled and jostled to board the train the moment it arrived.
{"_id":"6af735cf8b588700e6021ca8","slug":"video-as-soon-as-the-announcement-was-made-chaos-erupted-on-the-platform-passengers-scrambled-and-jostled-to-board-the-train-the-moment-it-arrived-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"उद्घोषणा होते ही प्लेटफॉर्म पर मची अफरातफरी, ट्रेन आते ही चढ़ने के लिए यात्रियों में मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्घोषणा होते ही प्लेटफॉर्म पर मची अफरातफरी, ट्रेन आते ही चढ़ने के लिए यात्रियों में मारामारी
करनाल। दोपहर करीब 1 बजकर 45 मिनट... रेलवे स्टेशन पर आम्रपाली एक्सप्रेस के आने की उद्घोषणा हुई और प्लेटफॉर्म पर खड़े यात्रियों में हलचल शुरू हो गई। बिहार जाने की उम्मीद में ट्रेन का इंतजार कर रहे लोग अपना सामान संभालते हुए चढ़ने की तैयारी में जुट गए। किसी की नजर ट्रेन के आने वाले रास्ते पर थी तो कोई अपने परिवार के सदस्यों को साथ लेकर प्लेटफॉर्म पर आगे बढ़ने लगा। करीब 1 बजकर 54 मिनट पर ट्रेन ने प्लेटफॉर्म पर प्रवेश किया तो इंतजार कर रहे यात्रियों का सब्र जवाब दे गया। ट्रेन रुकते ही चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई।
ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही कुछ यात्री दूसरी तरफ से भी ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगे। भीड़ इतनी अधिक थी कि कई यात्रियों को डिब्बों में प्रवेश करने तक का मौका नहीं मिला। कोई दरवाजे पर लटककर चढ़ने की कोशिश करता नजर आया तो कुछ यात्रियों ने स्लीपर कोच में जगह बनाने का प्रयास किया। भीड़ के बीच कुछ यात्री पार्सल यान में भी चढ़ गए। जिन यात्रियों के पास परिवार और सामान था, उनके लिए ट्रेन में जगह बनाना और भी मुश्किल हो गया।
छठ पर्व को लेकर बिहार जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने से स्टेशन पर दबाव साफ दिखाई दिया। यात्री शैलेश, गुरुदत्त ने बताया कि करनाल से बिहार जाने के लिए यात्रियों के पास आम्रपाली एक्सप्रेस ही प्रमुख सीधा विकल्प है। ऐसे में बड़ी संख्या में यात्री इसी ट्रेन के सहारे अपने घर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। भीड़ के कारण कुछ यात्री ट्रेन में चढ़ ही नहीं पाए। उनके सामने अब अगली ट्रेन का इंतजार करने की मजबूरी है। संवाद
---
ट्रेन आते ही प्लेटफॉर्म पर बदले हालात
उद्घोषणा से लेकर ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचने तक यात्रियों की बेचैनी बढ़ती रही। ट्रेन के आते ही जो यात्री कुछ देर पहले अपने सामान के साथ इंतजार कर रहे थे, वे डिब्बों के दरवाजों की ओर दौड़ने लगे। छठ पर्व पर घर पहुंचने की जल्दबाजी और सीमित ट्रेन विकल्पों के चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।