Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Motorcycle theft racket operating under the guise of a scrap business in Fatehabad; two suspects arrested, 6 motorcycles recovered.

फतेहाबाद में कबाड़ की आड़ में मोटरसाइकिल चोरी का खेल, दो आरोपी गिरफ्तार, 6 मोटरसाइकिल बरामद

Fri, 13 Nov 2026 03:44 PM IST
Naveen Naveen
Updated Fri, 13 Nov 2026 03:44 PM IST
Motorcycle theft racket operating under the guise of a scrap business in Fatehabad; two suspects arrested, 6 motorcycles recovered.
मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद उसकी पहचान छिपाने के लिए कबाड़ ढोने वाले वाहन का रूप देना और फिर बेखौफ होकर उसे इस्तेमाल करना। वाहन चोरों ने पुलिस और आमजन की नजरों से बचने के लिए यह तरीका अपना रखा था। लेकिन नागरिक अस्पताल फतेहाबाद से मोटरसाइकिल चोरी की एक वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद होना आरोपियों पर भारी पड़ गया। इसी फुटेज से मिले सुराग के आधार पर जांच आगे बढ़ाते हुए फतेहाबाद पुलिस के एवीटी स्टाफ ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 6 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इस कार्रवाई से फतेहाबाद व सिरसा जिले में हुई मोटरसाइकिल चोरी की 6 वारदातों का खुलासा हुआ है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिव्यांशी सिंगला ने बताया कि मामले में पुलिस टीम ने विजय कुमार निवासी प्रतापनगर, भट्टू कलां, जिला फतेहाबाद तथा मनीष कबाड़ी , निवासी कालांवाली, जिला सिरसा, हाल निवासी टाउन पार्क के नजदीक, भट्टू कलां, जिला फतेहाबाद को गिरफ्तार किया है। एएसपी दिव्यांशी सिंगला ने बताया कि आरोपियों ने चोरी की मोटरसाइकिलों की पहचान छिपाने के लिए अलग ही तरीका अपना रखा था। मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद आरोपी उसका हुलिया बदलकर उसे कबाड़ ढोने वाले वाहन का रूप दे देते थे। इसका उद्देश्य यह था कि देखने वाले को वाहन सामान्य कबाड़ ढोने वाला लगे और किसी को उसके चोरी का होने का संदेह न हो। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद से चोरी की गई सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल को भी आरोपियों ने इसी तरह बदल दिया था। एएसपी ने बताया कि 20 अक्टूबर 2026 को नागरिक अस्पताल फतेहाबाद परिसर से एक सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल चोरी हुई थी। इस संबंध में 24 अक्टूबर को थाना शहर फतेहाबाद में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। वारदात की जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मिली, जिसमें आरोपी मोटरसाइकिल चोरी करते हुए दिखाई दिए। एवीटी स्टाफ की टीम ने फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ साक्ष्य जुटाने शुरू किए। पुलिस ने जांच की कड़ियों को जोड़ते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मामले की परतें खुलती चली गईं। जिस जांच की शुरुआत एक मोटरसाइकिल चोरी की वारदात से हुई थी, उसी के आधार पर पुलिस ने पांच अन्य मामलों का भी खुलासा कर दिया। आरोपियों के कब्जे से कुल 6 चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: कैंटर पर चढ़ा युवक, तिरपाल चोरी के शक में पकड़ा; मारपीट में हुआ घायल

13 Nov 2026

राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज, 16 नवंबर से बढ़ेगी ठंड

13 Nov 2026

ऊना: मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, ठंड के बीच बसों में पहुंचे भक्त; घर बैठे करें माता रानी के दर्शन

13 Nov 2026

राजासांसी से सोनिया मान को मिला आप का टिकट, झूमे समर्थक

13 Nov 2026

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने लुधियाना में सिधवां कैनाल पर बने छठ पूजा घाट का लिया जायजा

13 Nov 2026
विज्ञापन

लखनऊ के जैन मंदिर डालीगंज में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन, 9 से 15 नवंबर तक चलेगा

13 Nov 2026

फिरोजपुर में पराली जलाने के अब तक 356 मामले आए सामने, 131 किसानों पर केस दर्ज

विज्ञापन

काम अधूरा देख भड़कीं डीएम! ठेकेदार को लगाई जमकर फटकार

13 Nov 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

13 Nov 2026

MP में नवंबर में बढ़ेगी कड़ाके की ठंड

13 Nov 2026

सीतापुर: लहरपुर-भदफर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो लोगों की मौत, एक गंभीर

13 Nov 2026

उज्जैन: भस्म आरती में बाबा महाकाल का भांग से हुआ शृंगार, चांदी का मुकुट और मुंडमाला धारण कर दिए दिव्य दर्शन

13 Nov 2026

संतकबीरनगर: स्वच्छता, संयम और सामाजिक एकता का संदेश देता है महापर्व छठ

13 Nov 2026

बस्ती: पानी की टंकी से बैट्री चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

13 Nov 2026

देवरिया: उग्रसेन सेतु की मरम्मत में लगेगा एक माह

13 Nov 2026

संतकबीरनगर: छठ घाटों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

13 Nov 2026

84 कोसी परिक्रमा: जय श्रीराम के जयघोष के बीच शेरवाघाट पहुंचे श्रद्धालु

13 Nov 2026

संतकबीरनगर: मूर्ति विसर्जन को लेकर अलर्ट रहा पुलिस प्रशासन

13 Nov 2026

महराजगंज: प्रतिमा विसर्जन के दौरान राप्ती नदी में डूबा युवक

13 Nov 2026

महराजगंज: मौसम बदलते ही बढ़े बच्चों में सर्दी-खांसी और बुखार के मरीज

13 Nov 2026

सिद्धार्थनगर: ई-रिक्शा चालक पर चाकू से जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार

13 Nov 2026

महराजगंज: जनगणना-2027 के लिए 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना

13 Nov 2026

महाराजगंज: मां भद्रकाली की शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु

13 Nov 2026

देवरिया: डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में देवरिया ने माधोपुर को हराया

13 Nov 2026

देवरिया: मौसम के उतार-चढ़ाव से बढ़े मरीज

13 Nov 2026

बस्ती: 20 स्पेशल ट्रेनें चलाने के बाद भी यात्रियों को राहत नहीं, 10 ट्रेनें घंटों लेट

13 Nov 2026

सिद्धार्थनगर: विवेकानंद मोहल्ले में 40 लाख से बनी 350 मीटर सीसी सड़क

13 Nov 2026

सिद्धार्थनगर: मौसम बदलते ही बढ़े आंखों में जलन और लालिमा के मरीज

13 Nov 2026

सिद्धार्थनगर: मंदिर चौराहे पर रोजाना जाम से राहगीर परेशान

13 Nov 2026

कुशीनगर: तमकुहीराज में आधे घंटे फंसी रही एंबुलेंस

13 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed