{"_id":"687cfb35d447bd440f0c4051","slug":"video-anshul-selected-in-indian-cricket-team-2025-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल: अंशुल के भारतीय क्रिकेट टीम में चयन पर खुशी का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: अंशुल के भारतीय क्रिकेट टीम में चयन पर खुशी का माहौल
कर्ण नगरी के इंद्री कस्बे के फाजिलपुर गांव के ऑलराउंडर खिलाड़ी अंशुल कांबोज का चयन भारतीय टीम में होने से क्रिकेट प्रेमियों में खुशी का माहौल है। हर कोई अंशुल के पिता उदम सिंह को बधाई देने के लिए उनके गांव पहुंच रहा है। वहीं अंशुल की प्राथमिक क्रिकेट अकादमी राणा ब्रदर्स में ढोल बजाकर, मिठाई बांटकर व आतिशबाजी करके खुशी मनाई गई। इस मौके पर अकादमी के खिलाड़ी व क्रिकेट प्रेमियों ने उनके मुख्य कोच सतीश राणा को बधाई दी। भारतीय टीम में करनाल से चयन होने वाला अंशुल दूसरा क्रिकेटर है इससे पहले तरावड़ी के नवदीप सैनी भारतीय टीम में खेल चुके हैं। कोच सतीश राणा ने बताया कि अंशुल की खासियत है कि वह बॉल को दोनों ओर स्विंग कराने में माहिर हैं। वहीं, बल्लेबाजी व क्षेत्र रक्षण में भी अंशुल का बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। अंशुल कंबोज का जन्म हरियाणा के इंद्री हलके के छोटे से फाजिलपुर गांव में छह दिसंबर 2000 को हुआ। 14 साल की उम्र में उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।