फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Family attacked after an altercation at a community feast.

Karnal News: भंडारे में कहासुनी के बाद परिवार पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Family attacked after an altercation at a community feast.
अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे पीडित स्वंय
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

असंध। गांव राड़ा में गोगा मेड़ी के भंडारे के दौरान मामूली कहासुनी के बाद शुक्रवार रात करीब 10 बजे परिवार पर हमले के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि विवाद के बाद 15-20 लोग लाठी-डंडे, गंडासी और लोहे की रॉड लेकर पहुंचे और परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। घायलों को पहले असंध नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद शनिवार सुबह करनाल रेफर किया गया।
घायल सोनू के अनुसार, गांव में गोगा मेड़ी का भंडारा चल रहा था। इसी दौरान गांव का एक व्यक्ति शराब के नशे में आया और हुक्का पी रहे परिवार के बुजुर्ग को लेकर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी करने लगा। परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया और वहां से भंडारे की ओर चले गए। आरोप है कि इसके बाद उक्त व्यक्ति ने गाली-गलौज शुरू कर दी और फोन कर अपने साथियों व परिजनों को बुला लिया।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार का आरोप है कि कुछ देर बाद 15-20 लोग लाठी-डंडे, गंडासी और लोहे की रॉड लेकर पहुंचे और घर के बाहर मौजूद परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग चाचा के चेहरे और छाती पर गंडासी से वार करने का आरोप है। वहीं, घर के बाहर बैठी करीब 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की पीठ और कमर पर ईंट मारने की बात भी कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के अनुसार मारपीट में एक युवक और महिला के हाथ में गंभीर चोट आई है। एक अन्य सदस्य सुनील के सिर पर डंडे से वार किया गया, जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद डायल-112 की मदद से घायलों को असंध नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद शनिवार को उन्हें करनाल रेफर किया गया।

परिजनों का आरोप है कि जिला अस्पताल में उपचार और ऑपरेशन के लिए उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
थाना प्रभारी असंध राजेश कुमार ने बताया कि मामले में सोनू की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद शिकायत में दिए गए नाम प्राथमिकी में जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed