Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Karnal News ›   13 complaints heard at Grievance Redressal Committee meeting; 10 resolved on the spot

कष्ट निवारण समिति की बैठक में 13 शिकायतों पर सुनवाई, 10 का मौके पर निपटारा

Fri, 27 Nov 2026 08:45 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Fri, 27 Nov 2026 08:45 PM IST
13 complaints heard at Grievance Redressal Committee meeting; 10 resolved on the spot
करनाल, 27 नवंबर। आज यहां पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के एजेंडे में तीन पुरानी और दस नई शिकायतों शामिल थीं जिनमें से दस का निपटारा कर दिया गया। दो पुरानी और एक नई शिकायत लंबित रखी गई है। बैठक में सेक्टर सात वासी विजय कुमार की प्लाट में बनाई गई सडक़ को हटवाने और गांव बसताड़ा के अंकित की निर्माण सामग्री व लेबर की भुगतान संबंधी पुरानी शिकायत को अभी लंबित रखा गया है जबकि झिंवरहेड़ी के सुशील कुमार की शिकायत को ड्राप कर दिया गया। दस नई शिकायतों में पहली बड़ौता के बजिंद्र व गांव के अन्य निवासियों की थी जिसमें बड़ौता-खेड़ी नरू रोड पर 11 हजार वोट की तारों को रिहायसी मकानों से हटवाने संबंधी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि समस्या का समाधान हो गया है। दूसरी शिकायत में गांव जुंडला के बालाजी कॉलोनी वासियों ने नया ट्रांसफार्मर लगवाने की गुहार लगाई थी ताकि कम बिजली आपूर्ति की समस्या दूर हो सके। इस पर अधीक्षक अभियंता ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। मंत्री ने कालोनी की ढीली अथवा नीची तारों की भी जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में तीसरी शिकायत ईंटों का बकाया भुगतान संबंधी थी। शिकायतकर्ता जसप्रीत ने बताया कि बकाया राशि प्राप्त हो गई है। कृषि मंत्री ने गांव गगसीना वासी रणपाल सिंह की शिकायत पर पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता को मुनक-गगसीना रोड पर जंगली घास व झाडिय़ों को साफ कराने के निर्देश दिए। गांव शेखुपरा निवासी सुमेरचंद की खेत में भरे दूषित पानी को निकलवाने और नाले की पटरी को मजबूत कराने संबंधी शिकायत पर सिंचाई विभाग के अधिकारी ने बताया कि पानी की निकासी कर दी गई है। मंत्री ने पटरी को मजबूत करने के निर्देश अधिकारी को दिए। इसके अलावा बीडीपीओ को भी निर्देश दिए कि नगला फार्म गांव की नालियों से आने वाले दूषित पानी को रोकने के लिए उचित कदम उठाएं। छठी शिकायत जयसिंहपुरा के दीपक की थी जिसमें उन्होंने अंतरजातीय विवाह करने पर कल्याण विभाग द्वारा योजना का लाभ न देने बात कही है। जिला कल्याण अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने पोर्टल पर ऑनलाईन आवदेन नहीं किया। इस पर मंत्री ने दीपक से कहा कि वे मांगें गए सभी दस्तावेज अधिकारी को उपलब्ध करा दें। सातवीं शिकायत घोघड़ीपुर के जवाहर सिंह की थी जिसमें कहा गया है कि वर्ष 2019-20 में कृषि विभाग द्वारा किसानों के लिए पंचायत को उपलब्ध कराए गए चार कृषि यंत्र उपलब्ध कराए गए थे। इन पर गांव का एक व्यक्ति कुंडली जमाए बैठा है जिसके कारण इन यंत्रों का दूसरे किसान उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। इस पर विभाग के उप निदेशक ने बताया कि इनकी मियाद 5 साल की थी जो पूरी हो चुकी है। इस पर मंत्री ने कहा कि कंडम हो चुके हैं यंत्रों की नीलामी कराएं। ठीक हैं तो पंचायत को सौंपे जाएं। उपायुक्त ने बताया कि दो यंत्र कंडम हो चुके हैं। बाकी दो ठीक यंत्रों को अन्य किसानों को उपलब्ध कराने के लिए एसडीएम की ड्यूटी लगा दी जाएगी। संगोहा के तोताराम व अन्य की शिकायत पर बीडीपीओ ने बताया कि चौपाल से कब्जा हटवा दिया गया है। मंत्री ने चौपाल की चारदीवारी व मरम्मत के लिए भी उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। नौवीं शिकायत गांव तखाना की श्रीमती गिन्नी की थी जिसमें पोती की मृत्यु के बाद 2 लाख 40 हजार की एफडी की राशि दिलाने की गुहार लगाई गई। इस पर जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक ने बताया कि मृतका के पति कानूनी उत्तराधिकारी होने के कारण उन्हें भुगतान कर दिया गया है। इस पर मंत्री ने श्रीमती गिन्ना को यथासंभव मदद का भरोसा दिलाया। असंध के वार्ड 14 वासी सिमरणजीत कौर की शिकायत लंबित रख ली गई। उन्होंने ससुराल पक्ष पर निजी फायदे के लिए घरौंडा पालिका से पति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसके पति का मृत्यु प्रमाण पत्र डेराबसी से बनवाया था जिसे जला दिया गया। मंत्री ने सीटीएम को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में स्थानीय विधायक जगमोहन आनंद, असंध के विधायक योगेंद्र राणा, मेयर रेणुबाला गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि कविन्द्र राणा, उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा, एसपी करण गोयल, निगम आयुक्त सलोनी शर्मा, समिति के गैर सरकारी सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

दसूहा में मुठभेड़, फायरिंग में राहगीर घायल

शिमला के रिज मैदान पर बंदरों का आतंक, स्थानीय लोगों और सैलानियों की बढ़ी परेशानी

27 Nov 2026

ऊना: बसाल स्कूल में अपराजिता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए पौष्टिक आहार और मोबाइल के नुकसान

27 Nov 2026

कांगड़ा: धर्मशाला में रविवार को होगा 'संडे ऑन साइकिल' का 100वां आयोजन, 200 लोग लेंगे हिस्सा

27 Nov 2026

रामपुर बुशहर: लूहरी परियोजना प्रभावित किसानों का दूसरे दिन भी धरना, शमाथला के किसान भी उतरे प्रदर्शन पर

27 Nov 2026
विज्ञापन

कांगड़ा: धर्मशाला में राज्यस्तरीय आइडियाथॉन, स्कूली बच्चों ने पेश किए रोजगार और कारोबार के नए आइडिया

27 Nov 2026

मंडी: जोगिंदर नगर में होंगी 10 खेल प्रतियोगिताएं, चिट्टा मुक्त अभियान में फुटबॉल-बास्केटबॉल भी शामिल

27 Nov 2026
विज्ञापन

सोलन: कंडाघाट में पुलिस की पाठशाला, विद्यार्थियों को बताए ट्रैफिक नियम और पॉक्सो एक्ट

27 Nov 2026

बिलासपुर: घुमारवीं कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, धर्माणी बोले- शिक्षा का मकसद सिर्फ डिग्री देना नहीं

27 Nov 2026

कानपुर: महाराजपुर में तेंदुए के बाद लकड़बग्घे की चहलकदमी से मचा हड़कंप

27 Nov 2026

Video: अक्षत गुप्ता बोले- हिमालय के बारे में हमसे अच्छा उन्होंने दिखा दिया

27 Nov 2026

Video: सैयद मोदी बैडमिंटन, महिला एकल क्वार्टर फाइनल में भारत-जापान की खिलाड़ियों के बीच मुकाबला

27 Nov 2026

Video: कब तक इंतजार करें...उद्घाटन से पहले ही फ्लाईओवर पर दौड़ने लगे दोपहिया वाहन

27 Nov 2026

Video: हेरिटेज में कोशला साहित्य फेस्टिवल, मिथक या माइथोलॉजी? विषय पर पैनल डिस्कशन

27 Nov 2026

रोहतक एमडीयू में यूनीफेस्ट-2026 का आगाज, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने किया शुभारंभ

27 Nov 2026

डग्गेमार बसों के खिलाफ रोष: नोएडा बस डिपो में रोडवेज कर्मचारियों का धरना, जानें क्या कहा

27 Nov 2026

बाल महोत्सव प्रतिभा निखारने का प्रशंसनीय मंच : पवन कुमार शर्मा

27 Nov 2026

मेरठ: शहीद कोतवाल धन सिंह गुर्जर की जयंती पर शहीद स्मारक में प्रेरणा यज्ञ, मंत्री सोमेंद्र तोमर हुए शामिल

27 Nov 2026

मेरठ: संत रविदास की 650वीं जयंती पर रामलीला मैदान में समरसता संकल्प यात्रा, डिप्टी सीएम के आगमन से दिल्ली रोड पर लगा जाम

27 Nov 2026

मेरठ पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, संत रविदास की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प यात्रा में हुए शामिल

27 Nov 2026

कानपुर: डराने नहीं, जिंदगी बचाने सड़कों पर उतरे यमराज, नियम तोड़े तो कटेगा चालान, देखें वीडियो

27 Nov 2026

कानपुर: हिंदू आध्यात्मिक मेले में गीता पाठ संगोष्ठी, स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज बाेले- गीता देती है संतुलन की राह

27 Nov 2026

VIDEO: पुरानी रंजिश में मासूम के गले पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर

27 Nov 2026

VIDEO: सीएम योगी ने सपा के घोषणापत्र पर उठाए सवाल, बोले- सत्ता में रहते युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए क्या किया?

27 Nov 2026

VIDEO: एक करोड़ से विकसित होगा खेल मैदान, विधायक रामचंद्र यादव ने किया भूमि पूजन

27 Nov 2026

Video: खादी महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में संबोधित करते मंत्री राकेश सचान

27 Nov 2026

Video: रोजगार सेवकों का प्रदर्शन, तीन दिसंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो करेंगे विधानसभा का घेराव

27 Nov 2026

Video: श्री हनुमान कप, स्पोर्ट्स कॉलेज और लखनऊ की टीमों के बीच मुकाबला

27 Nov 2026

Video: सैयद मोदी बैडमिंटन, पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में भारत और इंडोनेशिया की जोड़ी आमने-सामने

27 Nov 2026

Video: कोशला साहित्य फेस्टिवल, चार दिवसीय ‘विरासत की खोज’ कार्यक्रम का शुभारंभ

27 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed