Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Women's participation is essential for the goal of a child-marriage-free India: CJM Amit Sihag
{"_id":"6b0449a285702a6fdf0b1492","slug":"video-womens-participation-is-essential-for-the-goal-of-a-child-marriage-free-india-cjm-amit-sihag-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाल विवाह मुक्त भारत के लक्ष्य में महिलाओं की भागीदारी जरूरी : सीजेएम अमित सिहाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल विवाह मुक्त भारत के लक्ष्य में महिलाओं की भागीदारी जरूरी : सीजेएम अमित सिहाग
जींद। वर्ष 2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का लक्ष्य तभी पूरा हो सकता है, जब सरकारी विभागों के साथ समाज के सभी वर्ग और सामाजिक संगठन मिलकर काम करें। इसमें महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से जरूरी है। यह बात मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमित सिहाग ने कही।
वह बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित हितधारक विभागों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक का आयोजन गैर सरकारी संगठन एमडीडी ऑफ इंडिया ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला बाल विवाह निषेध कार्यालय के सहयोग से किया। इसका उद्देश्य 27 नवंबर को बाल विवाह समाप्ति अंतरराष्ट्रीय दिवस के आयोजन और 100 दिवसीय अभियान को सफल बनाने के लिए विभागों के बीच समन्वय स्थापित करना था। अमित सिहाग ने कहा कि बाल विवाह बच्चियों के सुरक्षित बचपन और उज्ज्वल भविष्य में बाधा है। इसे समाप्त करना केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। संयुक्त राष्ट्र की ओर से 27 नवंबर को बाल विवाह समाप्ति अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित किया जाना बच्चियों के अधिकारों की दिशा में बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाने में सामाजिक संगठनों के प्रयासों की सराहना की। बैठक में डीएसपी संदीप सिंह, सह संरक्षण एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी रवि लोहान, सह जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश मलिक, जिला बाल संरक्षण अधिकारी सुजाता, बाल कल्याण समिति सदस्य सुरजीत श्योकंद मौजूद रहे।
बाक्स
एमडीडी ऑफ इंडिया के जिला समन्वयक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) देश के 250 से अधिक संगठनों का राष्ट्रीय मंच है। इसके सहयोगी संगठन देश के 782 जिलों में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के लिए काम कर रहे हैं। एमडीडी ऑफ इंडिया भी हरियाणा के 21 जिलों में जिला प्रशासन के साथ मिलकर अभियान चला रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।