Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Uchana: Grand welcome for Sakshi upon her return after winning gold at the Commonwealth Kabaddi event; victory procession held in the village.
{"_id":"6ae8b03bb74e1b0b2706d03c","slug":"video-uchana-grand-welcome-for-sakshi-upon-her-return-after-winning-gold-at-the-commonwealth-kabaddi-event-victory-procession-held-in-the-village-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"उचाना: कॉमनवेल्थ कबड्डी में स्वर्ण जीतकर लौटी साक्षी का भव्य स्वागत, गांव में निकाला विजय जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उचाना: कॉमनवेल्थ कबड्डी में स्वर्ण जीतकर लौटी साक्षी का भव्य स्वागत, गांव में निकाला विजय जुलूस
उचाना। कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप-2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की खिलाड़ी साक्षी शर्मा का गांव करसिंधू पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। खटकड़ टोल से गांव तक विजय जुलूस निकाला गया। ग्रामीणों ने 1 लाख 51 हजार रुपये की माला पहनाकर साक्षी को सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर उचाना विधायक देवेंद्र अत्री, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई दी।
रविवार दोपहर करीब दो बजे ग्रामीण खटकड़ टोल पर एकत्रित हुए। यहां साक्षी को स्कॉर्पियो-एन गाड़ी में बैठाकर विजय जुलूस के साथ करसिंधू के लिए रवाना किया गया। रास्ते में बड़ौदा और उचाना में भी उनका स्वागत किया गया। शिवानिया स्कूल के पास ब्राह्मण सभा ने सम्मानित किया, जबकि पालवां चबूतरे पर श्योकंद खाप के मौजिज लोगों ने साक्षी को सम्मान दिया। गांव के प्रवेश द्वार पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद पूरे गांव में विजय जुलूस निकाला गया और साक्षी ने मंदिर में माथा टेका।
साक्षी के पिता चूड़िया राम और चाचा सुरेंद्र ने कहा कि बेटी की जीत पर पूरे गांव को गर्व है। फाइनल मुकाबला देखने के लिए गांव में बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने उसके खेल के जुनून को कमजोर नहीं पड़ने दिया। आज उसने परिवार के साथ गांव, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। बेटी की उपलब्धि पर मां कविता शर्मा भी भावुक हो गईं और खुशी के आंसू नहीं रोक पाईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।