{"_id":"697240f8849feae3300142f9","slug":"video-rsu-inter-zonal-youth-festival-organized-2026-01-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: आरएसयू इंटर जोनल युवा महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: आरएसयू इंटर जोनल युवा महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय इंटर जोनल युवा महोत्सव का दूसरा दिन वीरवार को पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों से आई टीमों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए हरियाणवी संस्कृति की समृद्ध परंपराओं को मंच पर जीवंत कर दिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे परिसर में सांस्कृतिक उत्सव का माहौल बना रहा।दूसरे दिन हरियाणवी पॉप सांग, हरियाणवी भजन, गजल, हरियाणवी आर्केस्ट्रा, वेस्टर्न ग्रुप सांग, हरियाणवी ग्रुप सांग, हरियाणवी-हिंदी स्किट, लोक गीत, लोक वाद्य यंत्र (इंस्ट्रूमेंट) सोलो, क्ले मेकिंग, क्ले मॉडलिंग और कार्टूनिंग जैसी अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन सभी विधाओं में विद्यार्थियों ने अपनी कला, रचनात्मकता और मेहनत का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रामपाल सैनी ने कहा कि युवा महोत्सव विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का एक प्रभावी मंच है। ऐसे आयोजनों से न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षण मिलता है, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है। उन्होंने कहा कि सीआरएसयू शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति, कला और नैतिक मूल्यों के संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है। युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।