फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Awareness raised about nutritious food in Nidana.

Jind News: निडाना में पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक

Sun, 04 Oct 2026 02:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Awareness raised about nutritious food in Nidana.
जींद। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को गांव निडाना में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व के साथ-साथ मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। स्वास्थ्य निरीक्षक कुलदीप चहल ने कहा कि स्वस्थ शरीर और तेज दिमाग के लिए भोजन में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन व अन्य जरूरी पोषक तत्वों का संतुलन होना चाहिए। केवल पेट भरने के लिए भोजन करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि ऐसा आहार लेना जरूरी है जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ विकास और रोगों से बचाव में मदद करे। उन्होंने ग्रामीणों को मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी वेक्टर जनित बीमारियों के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने देने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में एमपीएचडब्ल्यू प्रमोद कुमार, राकेश पूनिया, सुरेश कुमार, आंगनबाड़ी वर्कर पुष्पा देवी, सरोज देवी, दर्शन, बनारसो, राजकुमारी और अंजू बाला मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed