{"_id":"6a9ee10618ca91251108064f","slug":"video-jind-two-accused-arrested-for-demanding-rs5-lakh-extortion-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद:पांच लाख की रंगदारी मांगने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार -","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद:पांच लाख की रंगदारी मांगने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार -
जींद। पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में सीआईए स्टाफ ने कालवा निवासी नवीन उर्फ नोनी और भिवानी रोड जींद निवासी दिनेश उर्फ बाला को गिरफ्तार किया है।
रोहतक रोड निवासी तुषार ने एफआईआर में बताया था कि उसके पास दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल आई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को डेविड, रोहित और रामपाल का दोस्त बताते हुए पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। आरोपी ने हर महीने भी रुपये देने के लिए दबाव बनाया। रुपये नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपी ने खुद को एक बड़े संगठन या सिंडिकेट से जुड़ा होने का दावा किया और हथियार होने की बात कहकर उसे डराने का प्रयास किया। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद एसपी ने मामले की जांच सीआईए स्टाफ को सौंपी थी। सीआईए स्टाफ ने तकनीकी जांच के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक नवीन उर्फ नोनी के खिलाफ पहले से तीन और दिनेश उर्फ बाला के खिलाफ पांच एफआईआर दर्ज हैं। सभी मामले अदालत में विचाराधीन हैं।
वर्जन
पुलिस ने रंगदारी मांगने के मामले में कालवा निवासी नवीन उर्फ नोनी और भिवानी रोड जींद निवासी दिनेश उर्फ बाला को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
--ऋषभ सोढ़ी, डीएसपी जींद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।