Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Jind: Strike continues at the Patwar Bhawan; Patwaris did not return to work despite notices; over 100 people returned empty-handed.
{"_id":"6a902e17462e097a580a10b7","slug":"video-jind-strike-continues-at-the-patwar-bhawan-patwaris-did-not-return-to-work-despite-notices-over-100-people-returned-empty-handed-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: पटवार भवन में हड़ताल जारी, नोटिस के बावजूद काम पर नहीं लौटे पटवारी; 100 से अधिक लोग लौटे बैरंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: पटवार भवन में हड़ताल जारी, नोटिस के बावजूद काम पर नहीं लौटे पटवारी; 100 से अधिक लोग लौटे बैरंग
जींद। पटवारियों की हड़ताल के कारण जिले में जमीन और राजस्व से जुड़े काम प्रभावित हो रहे हैं। प्रशासन की ओर से 125 से ज्यादा पटवारियों को नोटिस जारी कर काम पर लौटने का दबाव बनाया गया है, लेकिन इसके बावजूद पटवारियों की हड़ताल वीरवार को भी जारी रही।
इससे प्रतिदिन तहसीलों और पटवार भवनों में काम कराने पहुंच रहे लोगों को बिना काम करवाए वापस लौटना पड़ रहा है।
जिले की सभी तहसीलों में प्रतिदिन करीब एक हजार लोग अलग-अलग राजस्व कार्यों को लेकर पहुंच रहे हैं। इनमें इंतकाल, जमाबंदी, गिरदावरी, आय-जाति संबंधी दस्तावेज और जमीन से जुड़े अन्य कार्य शामिल हैं। हड़ताल के कारण लोगों को कई बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। प्रशासन ने हड़ताल को खत्म करवाने के लिए सख्ती बरतते हुए 125 से अधिक पटवारियों को नोटिस जारी किए हैं। इनमें ट्रेनी पटवारियों और 50 वर्ष से अधिक आयु के पटवारियों को उनकी सेवा संबंधी प्रावधानों का हवाला देते हुए काम पर लौटने का दबाव बनाया गया। इसके बावजूद पटवारी हड़ताल पर डटे हुए हैं। वीरवार को जींद पटवार भवन में 100 से अधिक लोग अपने जरूरी काम लेकर पहुंचे, लेकिन पटवारियों के हड़ताल पर होने के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।
बाक्स
काम कराने पहुंचे, खाली हाथ लौटे
गांव पिंडारा निवासी सुरेश कुमार जमीन के इंतकाल का काम कराने पहुंचे थे, लेकिन पटवारी के नहीं मिलने से उनका काम नहीं हो सका। रामफल निवासी रधाना जमाबंदी की प्रति में संशोधन कराने आए थे। उन्हें भी वापस लौटना पड़ा। नरेश कुमार निवासी वार्ड तीन जमीन की फर्द के लिए आए थे, लेकिन हड़ताल के चलते काम नहीं हुआ। सुमित निवासी खोखरी आय प्रमाणपत्र से संबंधित राजस्व सत्यापन कराने आए थे, जबकि नरेश निवासी हैबतपुर जमीन के इंतकाल के काम से पहुंचे थे। इस सभी को बिना काम करवाए वापस लौटना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।