Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Jind: Blood donation camp held on daughter's birthday; Sonu Pehalwan donates blood for the 41st time.
{"_id":"6a9029bb42bff22ff60ff8c5","slug":"video-jind-blood-donation-camp-held-on-daughters-birthday-sonu-pehalwan-donates-blood-for-the-41st-time-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: बेटी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, सोनू पहलवान ने 41वीं बार किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: बेटी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, सोनू पहलवान ने 41वीं बार किया रक्तदान
जींद। जरूरतमंद का जीवन बचाने से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। रक्तदान करने से जरूरतमंद को रक्त उपलब्ध करवाकर जीवन बचाया जा सकता है। यह बात डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्णलाल मिड्ढा के प्रतिनिधि एवं बेटे रुद्राक्ष मिड्ढा ने कही।
वह नागरिक अस्पताल स्थित ब्लड बैंक परिसर में शहीद-ए-आजम भगत सिंह सोसायटी की ओर से किनाना निवासी एवं रोहतक मेडिकल कॉलेज की छात्रा सिमरन के जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। उन्होंने रक्तदाताओं का आभार जताते हुए बैज लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया। संस्था संस्थापक एवं बीपीएचओ की महिला प्रदेशाध्यक्ष हेमलता प्रजापति और कृष्ण उर्फ सोनू पहलवान ने बताया कि शिविर के दौरान बेटी सिमरन का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। शिविर में युवा सोनू पहलवान ने 41वीं बार और नवीन जांगड़ा ने 26वीं बार रक्तदान किया। इसके अलावा राहुल, मनोज, सुभाष, अंकित, विजय, राजेंद्र कुमार और अमन ने भी रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान दिया।
इस अवसर पर पंचायत समिति प्रतिनिधि महीपाल कौशिक, नवीन जांगड़ा, पूर्व डीआईपीआरओ सुरेंद्र कुमार वर्मा, रीना, अन्नू और आरती मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।