Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Jind: Sanitation workers honored on the occasion of Bhagat Singh's birth anniversary.
{"_id":"6ab8fa25b2db8d95ae03077f","slug":"video-jind-sanitation-workers-honored-on-the-occasion-of-bhagat-singhs-birth-anniversary-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित
जींद। जागरूक नागरिक मंच की ओर से रविवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में अंबेडकर चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नेहरू पार्क में शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद सभा स्थल पर भगत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को याद किया गया।
सभा की अध्यक्षता सेवानिवृत्त एसएचओ ईश्वर सिंह और सेवानिवृत्त प्रिंसिपल सुरेंद्र बैनीवाल ने संयुक्त रूप से की। मंच संचालन करते हुए सुधीर शास्त्री ने कहा कि भगत सिंह ने देश और समाज के हितों के लिए संघर्ष करते हुए युवाओं को जागरूक होने का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि आज भी मजदूरों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, किसानों और आम लोगों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने की जरूरत है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के लंबे आंदोलन का उल्लेख करते हुए उनके संघर्ष की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान बलवान रधाना और हवा सिंह पिल्लूखेड़ा ने रागनी प्रस्तुत कर भगत सिंह के विचारों और उनके संघर्ष को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह का जीवन युवाओं को देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर मंच के साथियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों को फूलमालाएं, सम्मान पत्र और भगत सिंह की पुस्तक लक्ष्य और विचारधारा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सतबीर अहिरका, प्रधान शहीद भगत सिंह टेलर्स वर्कर्स यूनियन देशराज अहिरका, अनवर अमरहेड़ी, रविंद्र शास्त्री, हितेश पांचाल, पूजन आर्य, धर्मपाल, रामफल दहिया मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।