Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Jind: Review of development works at DISHA meeting; MP Selja issues necessary directives to officials.
{"_id":"6a90294db763204d5d0f970c","slug":"video-jind-review-of-development-works-at-disha-meeting-mp-selja-issues-necessary-directives-to-officials-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: दिशा की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, सांसद शैलजा ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: दिशा की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, सांसद शैलजा ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
जींद । सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद एवं जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) जींद की अध्यक्ष कुमारी शैलजा की अध्यक्षता में बुधवार को स्थानीय डीआरडीए सभागार में समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रहे विकास कार्यों और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।
कुमारी शैलजा ने कहा कि जनता से जुड़े कार्यों को बिना विलंब और प्राथमिकता के आधार पर पूरा करना अधिकारियों का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ सही और पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। संबंधित अधिकारी निर्धारित समय सीमा में विकास कार्य पूरे करें और योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। बैठक में जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों से विस्तार से फीडबैक लिया गया। सांसद ने विभागवार योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का उद्देश्य आमजन को राहत और सुविधाएं उपलब्ध करवाना है, इसलिए योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। इस बैठक में हिसार के सांसद जयप्रकाश, सोनीपत के सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा, पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह, एडीसी प्रदीप कुमार, डीएमसी अनिल दून, एसडीएम सफीदों पुलकित मल्होत्रा, एसडीएम जुलाना होशियार सिंह, एसडीएम उचाना रमित यादव और एसडीएम नरवाना जगदीश चंद्र मौजूद रहे।
बाक्स
कई विभागों के एजेंडों पर हुई विस्तार से चर्चा
बैठक में दूरसंचार, रेलवे, राष्ट्रीय राजमार्ग, जनस्वास्थ्य, समाज कल्याण, नगर निकाय, बिजली, एलडीएम, कृषि, शिक्षा और सिंचाई विभाग से संबंधित विभिन्न एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित विकास कार्यों और योजनाओं की स्थिति से समिति को अवगत करवाया।
बाक्स
सांसद ने अधिकारियों से कहा कि जिन कार्यों में किसी स्तर पर अड़चन आ रही है, उन्हें संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर जल्द दूर किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों की नियमित निगरानी की जाए, ताकि निर्धारित समय में कार्य पूरे हो सकें और आमजन को उनका लाभ मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।