Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Expenditure on the sterilization of stray animals (dogs) and the capture of monkeys will be investigated; the meat market will be relocated outside the city.
{"_id":"6af7040b8e793482660456a1","slug":"video-expenditure-on-the-sterilization-of-stray-animals-dogs-and-the-capture-of-monkeys-will-be-investigated-the-meat-market-will-be-relocated-outside-the-city-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"पांडू द्वार, पशु-कुत्तों की नसबंदी और बंदर पकड़ने पर खर्च की होगी जांच, मीट मार्केट शहर से बाहर होगी शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांडू द्वार, पशु-कुत्तों की नसबंदी और बंदर पकड़ने पर खर्च की होगी जांच, मीट मार्केट शहर से बाहर होगी शिफ्ट
जींद। शहर में पांडू द्वार के निर्माण, बेसहारा पशुओं और कुत्तों की नसबंदी तथा बंदरों को पकड़ने पर खर्च हुई सरकारी धनराशि की जांच करवाई जाएगी। इन कार्यों पर कितना पैसा खर्च हुआ और धरातल पर उसका कितना असर दिखाई दे रहा है, इसका आकलन किया जाएगा। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्णलाल मिड्ढा ने शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान यह जानकारी दी
उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के मीट कारोबार को व्यवस्थित करने के लिए मीट मार्केट को आबादी वाले क्षेत्र से बाहर हडवारे के नजदीक स्थापित किया जाएगा। डॉ. मिड्ढा ने अधिकारियों के साथ बैठक के बाद जिले में चल रहे विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से जींद जिले के लिए की गई घोषणाओं को तय समय सीमा में पूरा करवाया जाए। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और सभी विभाग आपसी तालमेल से काम करें। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के तहत प्रतिबंधित कार्यों को छोड़कर अन्य विकास कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि लोगों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
बाक्स
खर्च का हिसाब और धरातल पर काम की होगी पड़ताल
पांडू द्वार के निर्माण और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं के अलावा बेसहारा पशुओं व कुत्तों की नसबंदी तथा बंदरों को पकड़ने पर हुए खर्च की जांच के निर्देश डीसी को दिए गए हैं। शहर में कंपनी ने छह हजार बंदरों को पकड़ने के बिल पास करवाए हैं। इस पर डिप्टी स्पीकर ने कहा कि डीसी साहब आप शहर में देखें अगर छह हजार बंदर कहीं मिल जाए तो। उन्होंने कहा कि संबंधित ठेकेदार से यह जानकारी ली जाए कि कहां से बंदर पकड़े और कहां छोड़े। इसकी अच्छे से जांच करवाई जाए। डिप्टी स्पीकर ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि इन कार्यों पर खर्च की गई राशि और उनके परिणामों की वास्तविक स्थिति सामने लाई जाए। यह भी देखा जाए कि सरकारी धन का उपयोग निर्धारित उद्देश्य के अनुसार हुआ है या नहीं। उन्होंने कहा कि केवल कागजों में काम पूरा दिखाने के बजाय उसका लाभ धरातल पर नजर आना चाहिए।
बाक्स
सफीदों रोड का होगा चौड़ीकरण, अवैध कट होंगे बंद
सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर डिप्टी स्पीकर ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने अवैध कट बंद करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनधिकृत कट दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं। इन्हें दुरुस्त कर यातायात को सुरक्षित बनाया जाए। अमरहेड़ी के पास सड़क की स्थिति सुधारने के लिए भी कहा गया।
बाक्स
शहर में सफीदों रोड के चौड़ीकरण का कार्य जल्द शुरू करवाने की बात कही गई। इससे इस मार्ग पर बढ़ते यातायात दबाव को कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि सड़क या गली की खुदाई के बाद उसकी मरम्मत करवाने की जिम्मेदारी उसी विभाग की होगी, जिसने निर्माण या अन्य कार्य के लिए खुदाई करवाई है। काम पूरा होने के बाद सड़क को पहले की स्थिति में लाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को लंबे समय तक परेशानी न झेलनी पड़े।
बाक्स
नागरिक अस्पताल में मरीज के साथ मारपीट के मामले में चिकित्सकों ने अस्पताल के अंदर की वीडियो जारी कर दी। इस पर भी डिप्टी स्पीकर ने एतराज जताया। उन्ळोंने कहा कि जिस तरह से अंदर इमरजेंसी की वीडियो वायरल की गई है। यह चिकित्सकों का कोई अधिकारी नहीं है। अभी इस मामले में जांच चली हुई है। इस पर सीएमओ से भी जवाब मांगा।
बाक्स
गर्मी से पहले भाखड़ा का पानी पहुंचाने का प्रयास
डिप्टी स्पीकर ने कहा कि आगामी गर्मी के मौसम से पहले जींद शहर में भाखड़ा का पानी उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास तेज किए जाएंगे। इसके लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उनका कहना था कि गर्मी के दिनों में शहरवासियों को पेयजल की परेशानी न हो, इसके लिए अभी से तैयारी जरूरी है।
बाक्स
नगर परिषद और संबंधित अधिकारियों को सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति सुधारने और नियमित सफाई के निर्देश दिए गए। बाजारों, प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर सफाई व्यवस्था बेहतर रखने को कहा गया। पिंडारा तीर्थ और हांसी ब्रांच नहर पर छठ पूजा के लिए बनाए गए घाटों की सफाई भी करवाई जा रही है
बाक्स
स्मृति ईरानी का जींद दौरा प्रस्तावित
डॉ. मिड्ढा ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का जींद जिले का दौरा प्रस्तावित है। इसे देखते हुए संबंधित विभागों को कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि शहर के विकास, पेयजल, स्वच्छता, सड़क सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्य प्राथमिकता से पूरे करवाए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।