{"_id":"69060f1191bb4606010243e7","slug":"video-district-level-cultural-festival-held-at-crsu-on-haryana-day-2025-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: हरियाणा दिवस पर सीआरएसयू में हुआ जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: हरियाणा दिवस पर सीआरएसयू में हुआ जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव
हरियाणा के 60वें स्थापना दिवस पर शनिवार को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्डा ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद इमरान रजा ने की।
इस दौरान पर पंचकूला में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव एवं प्रदर्शनी को लाइव दिखाया गया। पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल डॉ. असीम घोष ने बतौर मुख्य अतिथि एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर अध्यक्ष शिरकत की। डॉ. कृष्ण ने कहा कि हरियाणा आज अपनी तरक्की, उपलब्धियों और विकास की कहानी गर्व से बयान कर रहा है। उन्होंने कहा कि 1966 में मात्र छह करोड़ रुपये के बजट से आरंभ हुआ हरियाणा आज निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। खरखौदा में मारुति प्लांट की स्थापना, दस नई आईएमटी की घोषणा, 24 फसलों पर एमएसपी देने का वायदा पूरा करना और लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 की आर्थिक सहायता जैसी योजनाएं इसका उदाहरण हैं। उन्होंने बताया कि वृद्धजन पेंशन को 3200 मासिक तक बढ़ाकर सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ किया गया है, वहीं डायल 112 सेवा, स्वामित्व योजना, और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया जैसे कदमों ने शासन में जनता के विश्वास को और मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि आज जरुरतमंद परिवारों के बच्चे भी एचसीएस जैसी उच्च सेवाओं में स्थान प्राप्त कर रहे हैं, जो सरकार की पारदर्शी और समान अवसर की नीति का परिणाम है। उन्होंने हाल ही में आयोजित भर्ती परीक्षाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार, पुलिस, परिवहन और नागरिकों ने मिलकर विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने में सहयोग किया, जो जनसहभागिता और एकता का उत्कृष्ट उदाहरण है। कार्यक्रम के दौरान जिला स्तर पर छात्र-छात्राओं द्वारा एकल एवं समूह सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित दर्शकों ने सराहा।
डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने मुख्य अतिथि डॉ. कृष्ण लाल मिड्डा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अंत में डीसी ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एडीसी विवेक आर्य, एएसपी सोनाक्षी सिंह, एसडीएम सत्यवान मान, नगरायुक्त सुरेंद्र दून, नगराधीश मोनिका रानी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।