{"_id":"69ad8a0a6d5cdfe91c0ea43e","slug":"video-declared-a-struggle-against-the-government-for-injustice-to-the-candidates-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: अभ्यर्थियों के साथ अन्याय के खिलाफ सरकार के खिलाफ किया संघर्ष का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: अभ्यर्थियों के साथ अन्याय के खिलाफ सरकार के खिलाफ किया संघर्ष का एलान
बीसी वर्ग की बैठक रविवार को कुम्हार धर्मशाला में हुई। इसकी अध्यक्षता राजेंद्र तंवर ने की। एचपीएससी की ओर से ओबीसी के पीड़ित योग्य अभ्यर्थियों के रोजगार, नियुक्तियों और आरक्षण मुद्दे को लेकर चर्चा की गई। पंचायत में बीसी समाज के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ सरकार से संघर्ष करने का ऐलान किया गया।
इस दौरान उन्होंने विभिन्न नौकरियों में रोजगार संबंधी आरक्षण के मुद्दे का हल निकालने के लिए बीसी समाज के सामने रखा। इस पर बीसी समाज के प्रबुद्ध नागरिकों ने एकजुटता का परिचय देते हुए विश्वास दिलाया कि वे तन मन धन से अभ्यर्थियों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न नौकरियों में भर्ती प्रक्रिया में ओबीसी के पीड़ित अभ्यर्थियों के साथ भेदभाव एवं अन्याय को सहन नहीं किया जाएगा। इसके लिए बुद्धिजीवी लोगों ने जिला अनुसार बीसी की संयुक्त कमेटियां बनाने एवं जन आंदोलन चलाने के लिए शुरुआती तौर की रूपरेखा तैयार की ताकि बीसी के पीड़ित अभ्यर्थियों को न्याय मिल सके। पंचायत में तेलूराम जांगड़ा, प्रदेश संगठन प्रमुख रामकुमार प्रजापति, डॉ. कंवल किशोर, राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के उपप्रधान रामदिया रतेवाल, ओबीसी ब्रिगेड के युवा प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र, एड लोकेश कुमार वर्मा, हरियाणा पिछड़ा वर्ग कल्याण महासभा के अध्यक्ष प्रो. आरसी लिंबा, महासचिव इंद्र सिंह, भारतीय जाजनवाला, वरिष्ठ उपप्रधान राजबीर सोनी, सेवानिवृत डीआईपीआरओ सुरेंद्र वर्मा, पूर्व सरपंच राजकुमार, रामनिवास दक्ष, सुधीर शास्त्री, नवीन सैनी, साहिल जांगड़ा, विकास, पंकज, अशोक, रंजन, भजनलाल, उमेश जांगड़ा, नरेश मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।