फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ayushman services suspended for 24 hours in private hospitals; patients inconvenienced.

Jind News: निजी अस्पतालों में 24 घंटे बंद रही आयुष्मान सेवाएं बंद, मरीज परेशान

Wed, 02 Sep 2026 02:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Ayushman services suspended for 24 hours in private hospitals; patients inconvenienced.
01जेएनडी15: शहर का एक निजी अस्पताल हड़ताल के दौरान बिना मरीजों के खाली। संवाद

विज्ञापन
जींद। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर जिले के आयुष्मान पैनल से जुड़े सभी निजी अस्पतालों में मंगलवार को 24 घंटे के लिए आयुष्मान कार्ड से संबंधित इलाज और ऑपरेशन बंद रहे। आयुष्मान कार्ड के तहत इलाज कराने पहुंचे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जिले में 16 निजी अस्पताल आयुष्मान पैनल पर हैं जहां प्रतिदिन करीब 80 ऑपरेशन व अन्य ओपीडी होती है। मंगलवार को एक भी ऑपरेशन नहीं हुआ और न ही ओपीडी लगी। हालांकि बुधवार से अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड के तहत इलाज व्यवस्था फिर सामान्य होने की बात कही गई है।
विज्ञापन


आईएमए के जिला प्रधान डॉ. अनिल जैन ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत निजी अस्पतालों द्वारा किए गए इलाज का सरकार पर लंबे समय से भुगतान बकाया है। पूरे हरियाणा में यह बकाया करोड़ों रुपये का है जबकि जींद जिले के निजी अस्पतालों का करीब सात करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है। समय पर भुगतान नहीं होने से अस्पतालों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जून से सरकार के स्तर पर इस मुद्दे को लेकर बातचीत चल रही है। निजी अस्पतालों को जल्द भुगतान किए जाने का आश्वासन भी दिया गया था, लेकिन अभी तक बकाया राशि का अपेक्षित भुगतान नहीं हुआ। इसी के विरोध में आईएमए के आह्वान पर 24 घंटे के लिए आयुष्मान योजना के तहत ऑपरेशन और इलाज बंद रखने का निर्णय लिया गया।

जिले में कुल 27 अस्पताल आयुष्मान पैनल पर हैं, जिनमें 11 सरकारी और 17 निजी अस्पताल शामिल हैं। निजी अस्पतालों के एक दिन के लिए योजना से अलग रहने के कारण आयुष्मान कार्ड धारकों को इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों का रुख करना पड़ा।


वर्जन
निजी अस्पतालों द्वारा आयुष्मान पात्र मरीजों के ऑपरेशन नहीं किए जाने की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान और चिरायु कार्ड धारकों के ऑपरेशन किए जा रहे हैं। निजी अस्पतालों की समस्या उच्च स्तर से जुड़ी हुई है और उम्मीद है कि जल्द इसका समाधान हो जाएगा। -डॉ. रवि राणा, नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत कार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed