फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Employees burned an effigy of the government in protest against the alleged mistreatment of union leaders.

Jind News: यूनियन नेताओं से कथित बदसलूकी के विरोध में कर्मचारियों ने फूंका सरकार का पुतला

Wed, 02 Sep 2026 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Employees burned an effigy of the government in protest against the alleged mistreatment of union leaders.
फोटो 01जेएनडी11-नगर परिषद कार्यालय के बाहर सरकार का पुतला फूंकते कई संगठनों के सदस्य। संवाद - फोटो : Archive

विज्ञापन
जींद। हरियाणा भवन चंडीगढ़ में बातचीत के लिए बुलाए गए यूनियन नेताओं के साथ कथित बदसलूकी और दुर्व्यवहार के विरोध में मंगलवार को नगरपालिका एवं अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आंबेडकर चौक से नगर परिषद कार्यालय तक जुलूस निकालकर सरकार का पुतला दहन किया।
प्रदर्शन का नेतृत्व नगरपालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सोहनलाल और इकाई प्रधान बिजेंद्र कांगड़ा ने किया। कर्मचारियों ने कहा कि बातचीत के नाम पर यूनियन प्रतिनिधियों को बुलाकर उनका अपमान करना किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों के चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए और उनकी जायज मांगों पर गंभीरता से बातचीत की जानी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एक तरफ बातचीत का दिखावा करती है, जबकि दूसरी ओर कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया जाता है। इससे कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान बातचीत और सम्मानजनक माहौल में होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अपना रवैया नहीं बदला और उनकी मांगों का समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर कर्मचारी नेता आजाद पांचाल, ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा के जिला सचिव पवन कुमार, इकाई सचिव जितेंद्र, संजय, बीरभान, बेदो, सतीश फायरमैन, सुमित्रा, देवेंद्र घोड़ेला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed