फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The stage is set for the election of the Mandi President; three candidates have filed their nomination papers.

Jind News: मंडी प्रधान पद के चुनाव की चौसर तैयार, तीन उम्मीदवार ने भरें फार्म

Wed, 02 Sep 2026 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
The stage is set for the election of the Mandi President; three candidates have filed their nomination papers.
उचाना। दी फूड ग्रेन डीलर एसोसिएशन उचाना के प्रधान पद के चुनाव को लेकर चुनावी चौसर बिछ चुकी है। प्रधान पद के लिए हरिकेश चहल, पूर्व प्रधान सत्यवान पेगां और अमन सांगवान पुत्र डॉ. नरेंद्र सांगवान ने नामांकन फार्म दाखिल किए हैं। दो सितंबर को दोपहर दो बजे तक नामांकन फार्म वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रधान पद के चुनाव को लेकर मंडी में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। देर शाम तक अलग-अलग स्थानों पर उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की बैठकें चल रही हैं। उम्मीदवार आढ़तियों के बीच पहुंचकर अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

दुकान-दुकान जाकर वोट मांगने के साथ-साथ उम्मीदवार आढ़तियों को चुनाव लड़ने के मुद्दे और प्रधान बनने के बाद अपनी प्राथमिकताओं के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। मंडी में इन दिनों प्रधान पद के चुनाव को लेकर आढ़तियों के बीच चर्चाओं का दौर भी जारी है। हर उम्मीदवार अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि चुनाव मैदान में अंतिम रूप से कितने उम्मीदवार रहेंगे, इसका फैसला 2 सितंबर को नामांकन वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद ही स्पष्ट होगा। चुनाव संचालन कमेटी के सदस्य वीरेंद्र प्रधान ने बताया कि दो सितंबर को दोपहर दो बजे तक नामांकन फार्म वापस लिए जा सकते हैं। इसके बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। 16 सितंबर को महाराजा अग्रसेन मंदिर धर्मशाला में आढ़ती मतदान कर एसोसिएशन का प्रधान चुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed