{"_id":"6ac4cfd8a16a3a8e2706be8b","slug":"video-accused-of-snatching-gold-chain-from-woman-arrested-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"महिला से सोने की चेन झपटने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद। महिला से सोने की चेन झपटने के मामले में सीआईए स्टाफ ने सिवाहा निवासी सोमबीर उर्फ जोकर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर झपटी गई सोने की चेन भी बरामद कर ली है।
डीएसपी जींद ऋषभ सोढी ने प्रेसवार्ता में बताया कि दो अक्तूबर को गांधी नगर निवासी सोनिया ने एफआईआर में बताया था कि वह शाम करीब सात बजे घूमने के लिए जा रही थी। जब वह डॉ. मनोज गर्ग अस्पताल के पास वाली गली में मुड़ी तो पीछे से एक अज्ञात व्यक्ति आया और उसके मुंह पर हाथ रख दिया। इसके बाद आरोपी उसके गले में पहनी सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। शहर थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामले की जांच सीआईए स्टाफ को सौंपी गई। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और शिकायतकर्ता द्वारा बताए गए शक के आधार पर गांव सिवाहा निवासी सोमबीर उर्फ जोकर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर सोने की चेन बरामद कर उसे कब्जे में लिया गया। आरोपी को अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।