{"_id":"6b01d77ea4c031e16705e215","slug":"supply-of-domestic-cylinders-should-continue-in-sector-9-until-the-piped-gas-system-becomes-fully-operational-jind-news-c-199-1-sroh1006-164151-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सेक्टर-9 में पाइपलाइन गैस पूरी तरह शुरू होने तक जारी रहे घरेलू सिलिंडरों की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सेक्टर-9 में पाइपलाइन गैस पूरी तरह शुरू होने तक जारी रहे घरेलू सिलिंडरों की आपूर्ति
विज्ञापन
जींद। शहर के सेक्टर-9 में पाइपलाइन के माध्यम से घरेलू गैस आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह शुरू नहीं होने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ रही है। सेक्टर में एचपीसीएल की ओर से पाइपलाइन बिछाने का काम तो किया जा चुका है लेकिन अभी तक सीमित मकानों में ही गैस कनेक्शन दिए गए हैं।
सेक्टर-9 वेलफेयर सोसाइटी ने उपायुक्त को पत्र भेजकर मांग की है कि जब तक सभी घरों में पाइपलाइन गैस की आपूर्ति शुरू नहीं हो जाती, तब तक घरेलू गैस सिलिंडरों की सप्लाई पहले की तरह जारी रखी जाए।
सोसाइटी के प्रधान कर्मपाल देशवाल ने बताया कि सेक्टर में एचपीसीएल की ओर से गैस पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है, लेकिन कनेक्शन देने की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। सेक्टर के बहुत कम मकानों में ही अब तक गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए गए हैं।
विज्ञापन
ऐसे में जिन परिवारों को पाइपलाइन से गैस नहीं मिली है, उनके सामने रसोई का काम चलाने की समस्या खड़ी हो सकती है। ऐसे में बड़ी संख्या में परिवारों को खाना बनाने के लिए घरेलू गैस सिलिंडरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इसके बावजूद सिलिंडरों की आपूर्ति बंद होने की स्थिति से लोगों की चिंता बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि गैस आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना सिलिंडरों की सप्लाई बंद करना उचित नहीं है।
गैस गीजर के कनेक्शन नहीं मिलने से भी परेशानी
कर्मपाल देशवाल ने बताया कि जिन घरों में एचपीसीएल के कनेक्शन दिए गए हैं, वहां भी फिलहाल केवल रसोई के चूल्हे के लिए गैस की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। गैस गीजर के कनेक्शन अभी नहीं दिए गए हैं। सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और गर्म पानी की जरूरत भी बढ़ रही है। ऐसे में लोगों को गर्म पानी के लिए दूसरे साधनों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन गैस की व्यवस्था तभी पूरी मानी जाएगी, जब घरों में रसोई के साथ अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए भी कनेक्शन उपलब्ध होंगे।
डीसी से व्यवस्था पूरी होने तक राहत देने की मांग
सेक्टर-9 वेलफेयर सोसाइटी ने डीसी को भेजे पत्र में कहा है कि पाइपलाइन गैस की सुविधा अभी सभी परिवारों तक नहीं पहुंची है। ऐसे में जिन घरों में कनेक्शन नहीं हुए हैं, उन्हें घरेलू गैस सिलिंडरों से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। सोसाइटी ने मांग की है कि एचपीसीएल की ओर से सेक्टर के सभी मकानों में गैस कनेक्शन देने और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने तक सिलिंडरों की आपूर्ति बंद न की जाए। इससे किसी भी परिवार को खाना बनाने और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में परेशानी नहीं होगी। सोसाइटी ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर उपभोक्ताओं को राहत दिलाने की मांग की है।