Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   farmers submit a memorandum to the sugar mill MD.

Jind News: गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग, किसानों ने शुगर मिल एमडी को सौंपा मांगपत्र

Sat, 21 Nov 2026 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
farmers submit a memorandum to the sugar mill MD.
फोटो 21जेएनडी21-शुगर मिल के बाहर मांगों को लेकर एमडी श्वेता सिहाग को ज्ञापन देते हुए किसान यूनि
जींद। आगामी पेराई सत्र शुरू होने से पहले गन्ना किसानों ने फसल का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग तेज कर दी है। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन और जय किसान गेन कॉओप मल्टीपर्पज सोसायटी लिमिटेड के आह्वान पर किसान शुगर मिल परिसर में एकत्रित हुए और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद किसानों ने दी जींद सहकारी चीनी मिल लिमिटेड की प्रबंध निदेशक श्वेता सिहाग को मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

किसानों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित नहीं किया तो वे मिल परिसर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे और मिल का संचालन नहीं होने देंगे। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामफल कंडेला, प्रधान अजमेर, जिला प्रधान बिंद्र नंबरदार, राजराजी ढुल पोंकरीखेड़ी, जोगेंद्र और सुरेश ने कहा कि गन्ने की खेती में लागत लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

ऐसे में किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिलना चाहिए। उन्होंने मांग की कि गन्ने का भुगतान 15 दिनों के अंदर सुनिश्चित किया जाए। यदि किसी कारण से भुगतान में देरी होती है तो किसानों को बकाया राशि ब्याज सहित दी जाए। इसके अलावा चीनी मिल में स्थायी प्रबंध निदेशक की नियुक्ति की जाए, ताकि मिल का संचालन और प्रशासनिक कार्य नियमित रूप से हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


खराब सड़कों और स्पीड ब्रेकरों से परेशानी
किसानों ने शुगर मिल तक गन्ना लेकर पहुंचने वाले रास्तों की बदहाल स्थिति पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने सफीदों रोड की मरम्मत करवाने और सड़क का उचित रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग की। किसानों का कहना है कि गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्रालियों और अन्य वाहनों को खराब सड़क के कारण आवागमन में परेशानी होती है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। इसके अलावा जींद-पटियाला चौक से नरवाना रोड बाईपास तक बने करीब छह स्पीड ब्रेकर हटवाने की मांग उठाई गई। किसानों के अनुसार इन ब्रेकरों से गन्ने से भरे वाहनों को निकालने में दिक्कत होती है। वहीं, मिल के खाली गेट के सामने जरूरत के अनुसार स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की गई, ताकि हादसों से बचाव हो सके।


दस दिसंबर से शुरू होना है मिल का संचालन
किसानों ने बताया कि चीनी मिल के संचालन का निर्धारित कार्यक्रम 10 दिसंबर है। ऐसे में पेराई सत्र शुरू होने से पहले उनकी सभी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाए। किसानों का कहना है कि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि गन्ने का उचित भाव, समय पर भुगतान और अन्य सुविधाएं सुनिश्चित किए बिना वे पीछे नहीं हटेंगे। मांगें पूरी नहीं होने पर मिल परिसर में धरना देने के साथ मिल का संचालन भी बाधित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article