{"_id":"67a9fc6fb31593c0e30c7975","slug":"video-the-team-of-chief-ministers-flying-squad-raided-beri-municipality-of-jhajjar","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : झज्जर की बेरी नगर पालिका में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : झज्जर की बेरी नगर पालिका में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने छापेमारी
मुख्यमंत्री उड़दस्ता व गुप्तचर विभाग की टीम बेरी नगर पालिका में छापेमारी की। नगर पालिका में टीम पहुंची तो अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। पालिका में मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों आपस में फोन की घंटी बजने लगी। इस दौरान शहर में सफाई के दिए गए डोर-टू-डोर टेंडर की वास्तविकता की भी जांच की गई ताकि पता लग सके कि सफाई टेंडर में कोई घोटाला तो नहीं हुआ। टीम ने फील्ड में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों की संख्या की भी जांच की। टीम ने कस्बे का दौरा किया, जहां पर सफाई कर्मचारी काम कर रहे थे। टीम ने मौके पर जाकर जांच की। सफाई अभियान को लेकर टेंडर के बारे में विस्तार से जानकारी ली गई।
टीम को घर-घर उठान को लेकर अनेकों खामियां पाई गई। दो माह से कूड़ा उठान कंपनी की तरफ से कोई वजन नहीं करवाया जा रहा था। कूडा एकत्रित करने वाले स्थान पर सीसीटीवी कैमरा नहीं मिला। कूडा उठान के लिए प्रयोग हो रहे वाहनों के साथ अन्य खामियां पाई गई।
घर-घर कूड़ा उठान प्रकिया को लेकर नगर पालिका में जांच की गई थी। इसमें अनेकों खामियां पाई है। नगर पालिका अधिकारियों व घर-घर से कूड़ा उठान के ठेकेदार से जानकारी ली गई। इसमें अनेकों खामियां पाई गई है। खामियों की रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। -रामनिवास उप निरीक्षक, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, रोहतक
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।