{"_id":"6aba5239aae78331ae0b3012","slug":"video-sewermen-should-not-be-sent-into-sewers-without-safety-kits-ishwar-singh-palaka-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिना सुरक्षा किट के सीवरमैन को सीवर में नहीं उतारा जाए : ईश्वर सिंह पलाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना सुरक्षा किट के सीवरमैन को सीवर में नहीं उतारा जाए : ईश्वर सिंह पलाका
झज्जर।
सफाई आयोग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह पलाका ने आयोग की ओर से सख्त हिदायत दी गई कि बिना सुरक्षा किट के किसी भी सीवरमैन को सीवर में नहीं उतारा जाए और न ही कोई सीवरमैन बिना अपनी व्यक्तिगत सहमति के सीवर में प्रवेश करेगा।
वह सोमवार को संवाद भवन में हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग की तरफ से जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिला स्तरीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्हें स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। शिविर के दौरान कर्मचारियों को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया। साथ ही सीवर सफाई के दौरान सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। यह विशेष शिविर 30 सितंबर तक चलेगा, जिसमें जिला के सभी ब्लॉकों व नगर पालिकाओं के तहत नजदीकी नागरिक अस्पतालों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कर्मचारियों के स्वास्थ्य की गहन जांच की जाएगी।
वहीं आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. भारत भूषण टांक ने कहा कि समाज में सम्मानजनक उत्थान का सबसे सशक्त माध्यम शिक्षा है, इसलिए सभी सफाई कर्मचारी अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा अवश्य दिलाएं। उन्होंने आश्वस्त किया कि सफाई कर्मचारियों की किसी भी समस्या के समाधान के लिए हर परिस्थिति में आयोग उनके साथ खड़ा है। आयोग के सदस्य जितेंद्र वाल्मीकि ने सफाई कार्य के दौरान स्वास्थ्य रक्षा हेतु नियमित रूप से मास्क, ग्लव्स (दस्ताने) और सेफ्टी बूट्स पहनने का आह्वान किया। शिविर में सामान्य जांच, आंखों की जांच, दंत परीक्षण, टीबी, रक्तचाप और मधुमेह जैसी बीमारियों की स्क्रीनिंग पूरी तरह निशुल्क की जा रही है। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉ. कुलदीप, जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ दलबीर सिंह, डीडीपीओ निशा तंवर मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।