बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sanitation workers extend strike by three days; will burn MLA's effigy today.

सफाई कर्मचारियों ने तीन दिन बढ़ाई हड़ताल, आज विधायक का पुतला दहन करेंगे

Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Fri, 21 Aug 2026 06:31 PM IST
Sanitation workers extend strike by three days; will burn MLA's effigy today.
झज्जर। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर परिषद झज्जर के सभी सफाई कर्मचारी 15वें दिन भी हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण शहर के मुख्य मार्गों, कालोनियों व बाजारों में सफाई नहीं हो पा रही। इसके अलावा डंपिंग साइटों से भी कूड़ा नहीं उठ पा रहा। कूड़ा अब सड़कों तक पहुंच गया है। इस कारण आवागमन करने वाले लोगों व वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब तक लगभग 150 टन कूड़ा शहर की सड़कों, कालोनियों में पड़ा है। नगर परिषद के 109 सफाई कर्मचारी 15 दिन से हड़ताल पर हैं। अब उन्होंने अपनी हड़ताल को 24 अगस्त तक आगे बढ़ा दिया है। शुक्रवार को रिटायर कर्मचारी संघ से राजेंद्र जुलाना, रमेश जाखड़, विष्णु जांगड़ा, जगबीर राहड, राम भजन, सुखबीर ने हड़ताल का समर्थन किया। इसकी अध्यक्षता इकाई प्रधान शिवम चावरिया ने की। उन्होंने बताया कि 13 मई 2026 में संघ व सरकार के बीच हुए समझौते को सरकार लागू करें, फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए कर्मचारियों के परिवार को एक-एक करोड़ रुपये व सरकारी नौकरी दी जाए, पैरोल के सफाई कर्मचारी व सीवरमैन को पक्का किया जाए, झज्जर के 2014 में हटाए हुए 61 कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस ली जाए, ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर सफाई कर्मचारियों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए और ठेका प्रथा बंद किया जाए, सेवानिवृत होने पर कर्मचारियों को 10 लाख रुपये दिए जाएं। इकाई सचिव विकास उज्जैनवाल ने बताया कि बहादुरगढ़ में झज्जर जिले के प्रधान राजेंद्र तुषामड व सफाई कर्मचारियों व यूनियन के पदाधिकारियों के साथ विधायक राजेश जून ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और कर्मचारियों की भावनाओं को ठेस पहुंचने का काम भी किया है। कर्मचारियों की मांगे जायज है। कर्मचारी अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। कर्मचारी हड़ताल पर जाने को खुश नहीं थे, लेकिन हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों को मजबूर किया है, इसलिए कर्मचारी मजबूर होकर हड़ताल पर गए हैं। इस कारण कर्मचारियों में काफी आक्रोश भरा हुआ है। उन्होंने बताया शनिवार को विधायक राजेश जून का पुतला भी दहन किया जाएगा। इस मौके पर जिला सचिव गौरव, ऑडिटर कृष्ण, सलाहकार सुरेश, सह सचिव बबली, महिला उप प्रधान कमलेश, प्रचार सुचारक मनीषा, शीतल, रानी, दया, सुषमा, सुमित्रा, सीमा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फर्रुखाबाद: डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने स्कूल निरीक्षण के दौरान बच्चों के साथ खेला क्रिकेट

21 Aug 2026

लुधियाना में पंजाब बंद का मिला जुला असर

21 Aug 2026

इंद्र सिंह गांधी बोले- छात्रों पर बल प्रयोग करना सरकार की युवा विरोधी सोच का प्रमाण

21 Aug 2026

पंजाब बंद, चंडीगढ़ सेक्टर 43 के बस स्टैंड पर यात्री परेशान

जींद के नरवाना में नगर परिषद कर्मचारियों का 16वें दिन भी धरना, मंत्री के निवास तक निकाला पैदल मार्च

21 Aug 2026
विज्ञापन

फरीदाबाद में 21 अगस्त से राज्य स्तरीय फिन स्विमिंग प्रतियोगिता होगी शुरू

21 Aug 2026

जलालाबाद में बंद को पूर्ण समर्थन, बाजार और स्कूल रहे बंद

विज्ञापन

हजूर साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं से फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन पर रौनक

Video: ‘गांधी जी भी चाहते थे रामराज्य, फिर भी आज रामराज्य के लिए गोष्ठी करनी पड़ रही’

21 Aug 2026

Video: कल्याण सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर ‘हिंदू गौरव दिवस’ का आयोजन

21 Aug 2026

VIDEO: काशी विश्वनाथ मंदिर में सावन के 19 दिनों में 53 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 Aug 2026

चोपता-तुंगनाथ में चला स्वच्छता अभियान, पर्यटकों को दिया स्वच्छता का संदेश

21 Aug 2026

VIDEO: कार के सामने आया तेंदुए का जोड़ा, पांच मिनट तक सड़क पर करता रहा अठखेलियां

21 Aug 2026

पठानकोट में पंजाब बंद के समर्थन में बसें और प्राइवेट स्कूल रहे बंद

कन्नौज आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार अज्ञात वाहन से टकराई

21 Aug 2026

VIDEO: हाईकोर्ट की शिफ्टिंग के विरोध में उतरा जिला बार एसोसिएशन

21 Aug 2026

Meerut: संत कृपाल सिंह महाराज की 52वीं बरसी पर रक्तदान शिविर और भंडारे का आयोजन

21 Aug 2026

मेरठ: एसएसपी कार्यालय पर कथित मारपीट के मामले में किसान नेता दिग्विजय भाटी ने दी जानकारी

21 Aug 2026

बरवाला डेराबस्सी मार्ग पर स्थित पंजाब सीमा सील

21 Aug 2026

फरीदकोट में पंजाब बंद का व्यापक असर, सिख संगठनों ने निकाला रोष मार्च

मोगा में साफ तौर पर दिखा पंजाब बंद का असर

मंडी: मनरेगा मजदूरों को 48 रुपये दिहाड़ी देने पर भड़की किसान सभा, आंदोलन की चेतावनी

21 Aug 2026

मंडी: कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर बिना रुके कटेगा टोल, 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार में ही निकल सकेंगे वाहन

21 Aug 2026

नारनौल में अवैध खनन माफियाओं ने फॉरेस्ट गार्ड की बाइक पर चढ़ाई जेसीबी, बाल-बाल बचा

Delhi Protest: जंतर मंतर पर 'आरक्षण हटाओ' प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमति; रामलीला मैदान भेजा

21 Aug 2026

VIDEO: वृंदावन में मॉल की शटरिंग गिरी, तीन मजदूरों की मौत

21 Aug 2026

VIDEO: चौकी में लॉ छात्र की पिटाई का आरोप, अन्य छात्र मौके पर पहुंचे, हंगामा

21 Aug 2026

वीडियो: सीएम सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस विधायको का प्रदर्शन, विपक्ष पर लगाया राष्ट्रगान के अपमान का आरोप

21 Aug 2026

VIDEO: रामकोट परिक्रमा का एक वर्ष पूरा, हजारों रामभक्तों ने की परिक्रमा

21 Aug 2026

फाजिल्का में पंजाब बंद का असर, व्यापार मंडल ने किया समर्थन

21 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed