{"_id":"6b043da9558877c0d20c1ab2","slug":"video-tulsi-is-a-symbol-of-purity-pawan-kaushik-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"तुलसी पवित्रता का है प्रतीक : पवन कौशिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर।
सिद्ध बाबा कांशीगिरि महाराज मंदिर परिसर में महिला संकीर्तन मंडली के तत्वाधान में चल रही तृतीय कार्तिक मास की कथा में कथा वाचक पंडित पवन कौशिक ने तुलसी के पौधे और पवित्रता का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे का बड़ा महत्व हैं। तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है।
उन्होंने कहा कि तुलसी को बहुत ही पवित्र और पूजनीय पौधा माना गया हैं। सुबह-शाम तुलसी के पौधे पर दीप जलाने का विधान है। जिस स्थान पर तुलसी का पौधा होता है वहां देवता निवास करते है। लंका में विभीषण के घर तुलसी का पौधा देखकर हनुमानजी अति हर्षित हुए थे। तुलसी को पवित्रता का प्रतीक माना जाता है।रविवार, एकादशी और सूर्यास्त के बाद तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। कार्यक्रम में नगर पार्षद सुषमा गोसाई मौजूद रही।
महिलाओं ने सामूहिक तुलसी के समक्ष दीप जलाकर पूजा अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान महिला संकीर्तन मंडली की नीलम गाबा, कमल, रोजी नारंग, संतोष हंस ने जो कोई जपता राधे राधे वो हो जाए भव से पार हमारे दो ही रिश्तेदार.. राधा नाम की जड़ी बूटी से होते यहां उपचार हमारे दो ही रिश्तेदार...संध्या आर्य, इंदू भूगड़ा ने मन चल वृंदावन चलिए जित्थे रहन्दे सांवल शाह..जित्थे ना कोई धूप है ना छा..जित्थे ना कोई बहन भरा...शशी बहल, सुषमा गोसाई ने पीला पीतांबर कान्हा निकले जब डाल के सखियां मर जाएं तेरी मतवाली चाल पे..कृष्ण काला है राधा है गोरी बड़ी सूंदर है दोनों की जोड़ी...राधा कृष्ण के मधुर भजन सुनाकर महिला श्रद्धालुओं को सुनाकर नाचने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर प्रधान सुधांशु हंस, इंदू देवराज भूगड़ा, नारायणी सरदाना, शीला देवी चुघ, विशन वधवा, संध्या आर्य, प्रीति गाबा, सन्तोष अरोड़ा, प्रधान रमेश लखेरा, अर्पित मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।