Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Wheat seeds arrive after a long wait; 188 quintals distributed.

Jhajjar-Bahadurgarh News: लंबे इंतजार के बाद पहुंचा गेहूं बीज, 188 क्विंटल का हुआ वितरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Wheat seeds arrive after a long wait; 188 quintals distributed.
22jjrp16- झज्जर। सरकारी दुकान पर डीएपी उतारते श्रमिक। संवाद - फोटो : samvad
झज्जर। शहर के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के पास स्थित हरियाणा बीज विकास निगम बीज बिक्री केंद्र से रविवार को आने वाले किसानों को गेहूं का बीज वितरित किया गया। इस दौरान रविवार को शाम तक किसानों को 188 क्विंटल गेहूं का बीज दिया गया। बीज बिक्री केंद्र पर बचा हुआ गेहूं का बीज आगामी दिन में आने वाले किसानों को वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा बीज विकास निगम बीज बिक्री केंद्र पर लंबे इंतजार के बाद रविवार को सुबह के समय 350 क्विंटल 327 किस्म का गेहूं बीज पहुंचा। इस दौरान सूचना मिलते ही अलग-अलग क्षेत्र से किसान बीज बिक्री केंद्र पर गेहूं का बीज लेने के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन

हरियाणा बीज विकास निगम का गेहूं का बीज खत्म हो गया है, जिसके बाद हरियाणा बीज विकास निगम ने हिंदुस्तान इंडिया लिमिटेड के साथ प्राइवेट टेंडर किया। इसके बाद झज्जर केंद्र पर गेहूं का बीज पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के पास स्थित हरियाणा भूमि सुधार विकास निगम की दुकान पर रविवार को शाम के समय 500 बैग डीएपी पहुंचा है। इससे पहले हरियाणा भूमि सुधार विकास निगम की दुकान पर एक हजार बैग यूरिया पहुंचा था, जिसमें से 500 बैग यूरिया का वितरण कर दिया गया।
रविवार को करीबन 150 बैग यूरिया किसानों को वितरित किया गया है। वहीं, बचा हुआ यूरिया और डीएपी मशीन में चढ़ाए जाने के बाद आने वाले किसानों को वितरित किया जाएगा।
डीएपी का लगा रैक, चार जिलों में भेजा
रेलवे स्टेशन झज्जर पर रविवार को इफको के डीएपी का रैक लगा। इस दौरान करीबन 26 हजार बैग डीएपी पहुंचा। इफको से फील्ड मैनेजर साहिल ने बताया कि रविवार को इफको के डीएपी का रैक लगा है। इस दौरान झज्जर स्टेशन से सहित चार जिलों में डीएपी भेजा गया है। इस दौरान झज्जर, चरखीदादरी, रेवाड़ी व गुरुग्राम में डीएपी भेजा गया है। इसके अलावा शहर की अनाज मंडी स्थित इफको केंद्र पर करीबन 800 बैग डीएपी आया है। मशीन में चढ़ाए जाने के बाद डीएपी किसानों को वितरित किया जाएगा।
वर्जन
बीज बिक्री केंद्र पर रविवार को 350 क्विंटल गेहूं का बीज आया है। रविवार शाम तक 188 क्विंटल का वितरण किया गया। बचे हुए गेहूं बीज का वितरण आगामी दिन में किया जाएगा। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किसानों को वितरित किया जा रहा है। आगामी समय में बीज आने की संभावना नहीं है।

राकेश भौरिया, झज्जर प्रभारी, हरियाणा बीज विकास निगम, बीज बिक्री केंद्र
---------

वर्जन
रविवार को शाम के समय उनके पास 500 बैग डीएपी आया है। इससे पहले एक हजार बैग यूरिया आया था, जिसमें से 500 बैग यूरिया का वितरण किया जा चुका है। बचे हुए यूरिया और डीएपी को मशीन में चढ़ाए जाने के बाद किसानों को वितरित किया जाएगा।
बालकिशन शर्मा, उप प्रबंधक, हरियाणा भूमि सुधार विकास निगम, झज्जर

22jjrp16- झज्जर। सरकारी दुकान पर डीएपी उतारते श्रमिक। संवाद

22jjrp16- झज्जर। सरकारी दुकान पर डीएपी उतारते श्रमिक। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed