Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Rain exposes failure of systems at the Mini-Secretariat; all online services—including registration and licensing—halted due to a four-hour power outage.
{"_id":"6a4e5349b7d546d51301028a","slug":"video-rain-exposes-failure-of-systems-at-the-mini-secretariat-all-online-services-including-registration-and-licensing-halted-due-to-a-four-hour-power-outage-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़:बारिश में लघु सचिवालय की व्यवस्था हुई फेल, चार घंटे बिजली गुल रहने से रजिस्ट्री, लाइसेंस समेत सभी ऑनलाइन काम ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़:बारिश में लघु सचिवालय की व्यवस्था हुई फेल, चार घंटे बिजली गुल रहने से रजिस्ट्री, लाइसेंस समेत सभी ऑनलाइन काम ठप
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। बुधवार दोपहर करीब सवा 12 बजे शुरू हुई बारिश ने बहादुरगढ़ के लघु सचिवालय की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। बारिश के दौरान ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से पूरे लघु सचिवालय की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गुल होते ही सभी कार्यालयों में अंधेरा छा गया और सरल केंद्र में लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, जमीन की रजिस्ट्री सहित सभी ऑनलाइन सेवाएं पूरी तरह बंद हो गईं। इससे अपने जरूरी कार्यों के लिए पहुंचे लोगों को करीब चार घंटे तक भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण विभिन्न विभागों का कामकाज प्रभावित रहा। कर्मचारी भी बिना बिजली के अधिकांश समय काम नहीं कर सके, जबकि नागरिकों को अपने दस्तावेजी कार्य पूरे होने का इंतजार करना पड़ा। दोपहर से शुरू हुई यह समस्या शाम करीब चार बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद ही समाप्त हो सकी।
सबसे चिंताजनक बात यह रही कि लघु सचिवालय में बिजली कटौती के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था भी नाकाम साबित हुई। यहां जनरेटर की सुविधा उपलब्ध नहीं है और यूपीएस का बैकअप भी कुछ ही देर में जवाब दे गया। इसके चलते पूरे परिसर में अंधेरा छा गया और कंप्यूटर आधारित सभी सेवाएं बंद हो गईं।
नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार ने बताया कि बारिश शुरू होते ही ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। उन्होंने कहा कि जनरेटर संचालित नहीं है और यूपीएस का बैकअप भी पर्याप्त नहीं है। इस कारण सरल केंद्र सहित सभी कार्यालयों का काम प्रभावित हुआ। उन्होंने बताया कि लघु सचिवालय में स्थायी जनरेटर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एक बार फिर उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर मांग की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।