{"_id":"6b05839b7ba28a0b6009fd31","slug":"video-prakash-parv-of-guru-nanakdevji-was-celebrated-with-reverence-and-devotion-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरु नानकदेवजी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु नानकदेवजी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया
झज्जर।
जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल..वाहे गुरु जी का खालसा वाहे गुरु जी की फतेह..सिख धर्म के जयघोष के साथ झंडा सिंह गुरुद्वारा और चौधरीयान मोहल्ला स्थित पंचायती गुरुद्वारा में सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव की जयंती श्रद्धा और भक्ति भाव से प्रकाशोत्सव के रूप में मनाई गई।
बाबा नानक निष्काम सेवा समिति के तत्वाधान में अटूट लंगर प्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने परिवार सहित श्रद्धापूर्वक गुरु का अटूट लंगर प्रसाद ग्रहण करते हुए गुरुनानक देव का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस मौके पर गुरुद्वारे को रंग-बिरंगी लाइटों और झालरों से सजाया गया। सुबह से गुरुद्वारे में शब्द कीर्तन होते रहे। इस अवसर पर रागी जत्थे ने शब्द कीर्तन किया। संगत सभा ने बाबे दी बोलों जय जय कार नी बधाई होवें मधुर शब्द कीर्तन से वातावरण को भक्ति-रस से सराबोर कर दिया। शब्द कीर्तन के उपरांत सभी की सुख-शांति के लिए अरदास की गई। अरदास के पश्चात सभी साध संगत में प्रसाद वितरित किया गया।
शहर के सिख समुदाय के अलावा अन्य धर्मों के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। गुरुद्वारे के ग्रंथी बाबूलाल, झंडा सिंह गुरुद्वारा की ग्रंथी बसंत कौर ने कहा कि गुरुनानक देव की शिक्षाएं पूरी मानव जाति के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। गुरुनानक देव सभी धर्मों के समान गुरु थे, ऊंच, नीच का भेद भाव समाप्त किया, सच का साथ देना चाहिए। हर दुख में इंसान की मदद करनी चाहिए। गुरुनानक देव की शिक्षाएं और परंपराएं आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित हैं। समिति के अंकुर खुराना, विनीत पोपली ने गुरु नानकदेवजी के प्रकाशोत्सव की शुभकामनाएं दीं और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे गणमान्य लोगों को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में समिति के प्रधान ईश्वर शर्मा, मनोनीत पार्षद कमल गिरोत्रा, नवीन बिट्टू छाबड़ा, रवि किरण मदान, हरीश पाहवा, ताराचंद भूटानी, हैप्पी मेहरा, अमित सचदेवा, गुलशन शर्मा, अशोक जुनेजा, वीके शर्मा मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।