भोपाल में एक परिवार इन दिनों चर्चा में है। यहां पिता ने बच्चों की पढ़ाई के लिए करीब 25 साल तक ट्रेन में सफर किया। उनकी मेहनत रंग लाई और बेटा-बेटी ने देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा में जगह बनाई। अब परिवार की बेटी और 2023 बैच की आईएएस अधिकारी पल्लवी मिश्रा की शादी पंजाब कैडर के आईएएस अधिकारी डॉ. आदित्य शर्मा से हुई है। 20 नवंबर को भोपाल में आयोजित विवाह समारोह की तस्वीरें भी चर्चा में हैं। पल्लवी के भाई आदित्य मिश्रा 2018 बैच के IPS अधिकारी हैं और वर्तमान में देवास के एसपी हैं। उनके दादा महेश दत्त मिश्रा मध्यप्रदेश पुलिस में डीएसपी रह चुके हैं। पिता अजय मिश्रा जबलपुर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता हैं।
ये भी पढ़ें- एमपी भाजपा का मिशन 2028: 230 सीटों पर उतरेंगी सेवा-दूतों की फोज, बनेगा हर विधानसभा का रिपोर्ट कार्ड
2 of 4
पल्लवी मिश्रा और आदित्य शर्मा अपने परिजनों के साथ
- फोटो : अमर उजाला
एमबीबीएस डॉक्टर हैं पल्लवी के जीवनसाथी
डॉ. आदित्य शर्मा ने चंडीगढ़ के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया है। इसके बाद यूपीएससी की तैयारी की और पहले ही प्रयास में 70वीं रैंक हासिल कर आईएएस बने। वे फिलहाल तरनतारन में एडिशनल डिप्टी कमिश्नर हैं। पल्लवी भी 2023 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। शादी के बाद इंटर-कैडर ट्रांसफर के तहत उन्हें पंजाब कैडर मिला है।
ये भी पढ़ें- एमपी: पहले अधिकारियों का रिपोर्ट कार्ड, फिर मंत्रियों की परीक्षा;दिसंबर में बदल सकती है मोहन कैबिनेट की तस्वीर
3 of 4
पल्लवी और आदित्य अपनी परिजनों के साथ फोटो शूट कराते
- फोटो : अमर उजाला
लॉ की पढ़ाई, संगीत में मास्टर्स और यूपीएससी में 73वीं रैंक
पल्लवी ने दिल्ली की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से बीए-एलएलबी किया है। उन्हें शास्त्रीय संगीत का भी शौक है और उन्होंने संगीत में मास्टर्स डिग्री हासिल की है। बिना कोचिंग के तैयारी करते हुए उन्होंने यूपीएससी 2022 में दूसरे प्रयास में 73वीं रैंक हासिल की। वर्तमान में वे अमृतसर में एडीसी के पद पर हैं।
4 of 4
आईएएस अधिकारी पल्लवी और आदित्य
- फोटो : अमर उजाला
पिता जबलपुर में करते थे काम, परिवार भोपाल में रहा
बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए पिता अजय मिश्रा ने परिवार को भोपाल में रखा और खुद जबलपुर में वकालत जारी रखी। करीब 25 साल तक वे नर्मदा एक्सप्रेस से सफर करते रहे। सप्ताह में चार रातें ट्रेन में बिताकर उन्होंने परिवार और पेशे की जिम्मेदारी निभाई। मां डॉ. रेणु मिश्रा ने कॉलेज प्राचार्य रहते हुए बच्चों की पढ़ाई और परिवार संभाला। भाई आदित्य ने भी पल्लवी को UPSC की तैयारी में मार्गदर्शन दिया।