{"_id":"6b0583a90d2fd95400058141","slug":"video-guru-parv-celebrated-with-great-fervor-at-the-punjabi-temple-in-beri-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"बेरी के पंजाबियों वाले मंदिर में धूमधाम से मनाया गुरु पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरी के पंजाबियों वाले मंदिर में धूमधाम से मनाया गुरु पर्व
बेरी।
धर्मनगरी बेरी में पंजाबियोंं वाले मंदिर में गुरुनानक देव का 557 वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। इससे पहले सुबह प्रभात फेरी भी निकाली गई।
मंदिर में सुबह की आरती के बाद पवित्र गुरुग्रंथ साहिब के शब्द कीर्तन की गूंज से धार्मिक एकजुटता का संदेश दिया। इस तरह भाईचारे की मिसाल गुरु नानकदेवजी जन्मोत्सव पर कई सालों से बेरी के पंजाबियों के मंदिर में दिखाई दे रही है। मंदिर स्थल गुरुद्वारे की तर्ज पर सजावट की गई। परिसर को फूलों की रोशनी से सजाया गया। चांदीनुमा दरबार साहिब को सजाया गया। यहां गुरुग्रंथ साहब की वाणी का पाठ हुआ। अरदास के बाद लंगर का भोग भी लगा। मंदिर में महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। धार्मिक एकता को दर्शाते इस उत्सव में पंजाबी समाज के अलावा क्षेत्र के अन्य बिरादरियों ने परिवार समेत शिरकत कर गुरु पर्व को आत्मसात किया।
आजादी के बाद से है परंपरा
पूर्व पार्षद नेतराम आहुजा ने बताया कि कई वर्षों से परंपरा चली आ रही है और बेरी के पंजाबियों वाले राधा कृष्ण मंदिर में हर वर्ष गुरु पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। मंदिर में गुरुग्रंथ साहिब के अलावा अन्य हिंदू-देवता की मूर्तियां विराजमान की गई है। यहां राधा-कृष्ण के अलावा राम दरबार, मां दुर्गा, शिवालय भी है। इस अवसर पर नरेंद्र सचदेवा, राजेंद्र बांगा, अनुपम सचदेवा, मॉ. उमाशंकर, पार्षद प्रवीन सलूजा,चुन्नी लाल शर्मा, टिंकू सचदेवा, साहिल, पारस, कार्तिक, कन्नू, हिमांशु, रौनक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।