{"_id":"6b056eec7beeb1b44b049dd3","slug":"video-female-students-in-jhajjar-were-made-aware-of-self-employment-opportunities-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में छात्राओं को स्वरोजगार के बारे में किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में छात्राओं को स्वरोजगार के बारे में किया जागरूक
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाकला में समग्र शिक्षा के तहत आयोजित पांच दिवसीय किशोरावस्था व जीवन कौशल कार्यक्रम के तीसरे दिन बच्चों को व्यावसायिक कौशल व उद्यमिता, पर्यावरण जागरूकता, अपशिष्ट अथवा कचरा प्रबंधन आदि की जानकारी दी गई।
विद्यालय के प्राचार्य वेद प्रकाश ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भूरावास से एनएसक्यूएफ प्रवक्ता संध्या कुमारी को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया। उन्होंने छात्राओं के अंदर व्यावहारिक कौशल विकसित करने की कोशिश की। उन्होंने छात्राओं को स्वरोजगार के अवसर बताएं। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजनाओं, तकनीकी और मरम्मत डिजाइनिंग, स्वास्थ्य और सौंदर्य, आईटी ऑफिस आदि बहुत सारे रोजगार के अवसर बताएं। लड़कियों के लिए विशेष तौर पर ब्यूटी पार्लर, हेयर सैलून, फैशन डिजाइनिंग, सिलाई कढ़ाई, मेहंदी रचना, टाइपिस्ट, रेसिपी के उदाहरण दिए।
विद्यालय के विज्ञान अध्यापक विक्रम सिंह ने बच्चों को पर्यावरण जागरूकता और अपशिष्ट अथवा कचरा प्रबंधन की अवधारणा सहित विस्तार से जानकारी दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने विभिन्न प्रकार के वायु जल और भूमि प्रदूषण की जानकारी दी। प्राचार्य वेद प्रकाश ने बताया कि विद्यालयों में लड़कियों के लिए विभाग की तरफ से चलाए जा रहे इस प्रकार के जीवन कौशल प्रोग्राम बहुत ही लाभदायक सिद्ध हो रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।