{"_id":"6ac63a5a4ddc937979048b3a","slug":"video-paying-tribute-to-ancestors-is-what-constitutes-shraddha-pawan-kaushik-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित करना ही श्राद्ध है : पवन कौशिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित करना ही श्राद्ध है : पवन कौशिक
झज्जर।
सिद्ध बाबा कांशीगिरि महाराज मंदिर में 323 वां सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान विष्णु और हनुमानजी पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।
पंडित पवन कौशिक ने कहा कि श्राद्ध वही है, जो श्रद्धा से किया जाए। इस दिन श्रद्धापूर्वक भगवान विष्णु की आराधना करने से पुण्य की प्राप्ति होती हैं। पूर्वज हमारे पूजनीय है। श्राद्ध करने से पितरों का आशीर्वाद बना रहता है। इस मौके पर नगर पार्षद सुषमा गोसाई मौजूद रही। समिति के मनीष मेहता ने बताया कि कार्यक्रम में सुंदरकांड वाचक योगेश रंजन, मनमोहन शर्मा, अमित दहिया, भारत भूषण नंदा, पायल-पुनीत सुखीजा, देवेश शर्मा, पंकज भारद्वाज, सुमन वधवा, प्रिया तनेजा, वीना वर्मा, सीमा तनेजा, नयन हंस सहित श्रद्धालुओं ने संगीतमयी श्री सुंदरकांड पाठ का सामूहिक गायन किया।
इस अवसर पर मीनू शर्मा ने सब करती मुरादे पूरी मैया में निहाल हो गया..ताराचंद भूटानी ने श्री राम जानकी बैठे है मेरे सीने में..योगेश रंजन ने..सीता राम सीता राम कहिए, जाहि विधि राखे राम, ताहि विधि रहिये..भजन सुनकर उपस्थित श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। पुनीत सुखीजा ने भजन, एकादशी आज मंदिर में बैठे रहोगें भूखे..राजा राम आइये, मेरे भोजन का भोग लगाइये...अमित दहिया ने राम नाम की लूट है लूट सके तो लूट..राजेंद्र वधवा ने सुन लो मेरी पुकार पवन सूत विनती बारम्बार..भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान बाबा चालीसा, हनुमान चालीसा, आरती के उपरांत हेमंत वर्मा ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर मंदिर समिति के प्रधान सुधांशु हंस, उपप्रधान प्रदीप काठपालिया, राधेश्याम भाटिया, प्रवीण सुखीजा, जगदीश कटारिया, गौरव पोपली, संजय मक्कड़, मोहन लाल चुघ मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।