{"_id":"6b02c9ff0a625048ac005194","slug":"video-tulsi-vivah-festival-celebrated-with-devotion-at-shri-durga-mandir-in-jhajjar-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर के श्रीदुर्गा मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाया गया तुलसी विवाह महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर के श्रीदुर्गा मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाया गया तुलसी विवाह महोत्सव
श्री दुर्गा भवन मंदिर में कार्तिक मास शुक्ल पक्ष एकादशी के अवसर पर सामूहिक तुलसी-शालिग्राम विवाह का भव्य आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ किया गया।
इस अवसर पर विवाह शोभायात्रा निकाली गई। विवाह शोभायात्रा श्री दुर्गा मंदिर से शुरू होकर सीताराम गेट, गोपाल मंदिर व डायमंड चौक से होते हुए श्री दुर्गा भवन मंदिर पहुंची। तुलसी विवाह में आमंत्रित श्रद्धालुओं ने मेरी प्यारी तुलसाजी बनेगी दुल्हनिया सजके आएंगे दूल्हे राजा, देखों देवता बजाएंगे बाजा.. सज धज के मेरी तुलसा खड़ी है डोली मंगवा दो बड़ी शुभ घड़ी है जैसे भजनों पर नाच गाकर खूब आनंद लिया। आयोजित कार्यक्रम में वर पक्ष की ओर से मुल्तान सभा के प्रधान जगदीश गेरा परिवार और वधू पक्ष की ओर से जितेंद्र बंसल ने कन्यादान की रस्म निभाई।
मंदिर के पंडित मनमोहन मीनू शर्मा ने विधि-विधान से विवाह संपन्न करवाया। मीनू शर्मा ने कहा कि मान्यतानुसार तुलसी विवाह का आयोजन करना शुभ माना जाता हैं। तुलसी विवाह को कन्यादान के बराबर माना जाता हैं। समाजसेवी उमेश नंदवानी ने श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। आरती एवं भोग के बाद श्रद्धालुओं को लंगर प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर समिति प्रधान इंद्र जुनेजा, राजकुमार तनेजा, अजय विज, मुकेश तनेजा, संजय भाटिया, कविता उमेश नंदवानी, उषा जुनेजा, आशा तनेजा उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।