{"_id":"6894a66ee983fe9170088f27","slug":"video-organizing-kho-kho-competition-2025-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: खो-खो के अंडर-17 व अंडर-19 में मातनहेल पहले स्थान पर रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: खो-खो के अंडर-17 व अंडर-19 में मातनहेल पहले स्थान पर रहा
जिले के अलग-अलग खेल मैदानों में वीरवार को अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 की लड़कियों की जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया।
जिले के पांच ब्लॉकों के खिलाड़ियों ने वीरवार को अलग-अलग खेल मैदानों में आयोजित हुए जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया। झज्जर, साल्हावास, बेरी, मातनहेल व बहादुरगढ़ ब्लाॅक के खिलाड़ियों ने भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया। वीरवार को राजीव गांधी खेल परिसर में कबड्डी व खो-खो की प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में मुक्केबाजी की प्रतियोगिता कराई गई। वहीं राजीव गांधी खेल स्टेडियम डीघल में जुडो व राजकीय विद्यालय जहाजगढ़ में साइकिलिंग की प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। लड़कियों की प्रतियोगिता समाप्त होने पश्चात अलग-अलग खेलों में लड़कों की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।