{"_id":"6aba93fbcf76b566ed0cc78b","slug":"video-jhajjar-election-commissions-joint-statement-exposes-congresss-allegations-kaptan-singh-birdhana-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: चुनाव आयोग के संयुक्त बयान से कांग्रेस के आरोपों की खुली पोल : कप्तान सिंह बिरधाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: चुनाव आयोग के संयुक्त बयान से कांग्रेस के आरोपों की खुली पोल : कप्तान सिंह बिरधाना
झज्जर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला परिषद के अध्यक्ष कप्तान सिंह बिरधाना ने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर चुनाव आयोग को लेकर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के संयुक्त बयान से विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे कई सवालों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने से पहले तथ्यों को सामने रखना चाहिए। वह सोमवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर भाजपा नेता मनीष बंसल मौजूद रहे। बिरधाना ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक दलों को सवाल उठाने का अधिकार है, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं की प्रतिष्ठा से जुड़े विषयों पर बहस तथ्यों और आधिकारिक जानकारी के आधार पर होनी चाहिए।
उन्होंने कांग्रेस और विपक्ष से अपील की कि जनता के बीच भ्रम फैलाने के बजाय चुनाव प्रक्रिया से जुड़े तथ्यों को सामने रखा जाए। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों की 26 सितंबर को हुई बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में स्पष्ट किया गया कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन सहित प्रमुख निर्णय आयोग की सर्वसम्मति से लिए गए। उन्होंने कहा कि कैबिनेट सचिव को भेजे गए पत्र को लेकर भी विपक्ष ने सवाल उठाए थे। उनके अनुसार, चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण में कहा गया है कि यह पत्र किसी नीतिगत विषय अथवा एसआईआर से संबंधित नहीं था बल्कि प्रतिनियुक्ति पर आए एक अधिकारी की प्रशासनिक कार्यप्रणाली से जुड़ा आंतरिक मामला था। उन्होंने कहा कि ऐसे मामले को चुनावी प्रक्रिया से जोड़कर प्रस्तुत करने से जनता के बीच अनावश्यक भ्रम पैदा होता है। उन्होंने कहा कि आयोग के अनुसार एसआईआर से जुड़े फॉर्म-6 के साथ संलग्न घोषणा-पत्र को सुप्रीम कोर्ट ने वैध ठहराया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।