{"_id":"68302e28469f838592067f7b","slug":"video-jhajjar-dc-and-chairman-went-to-the-field-early-in-the-morning-and-took-stock-of-the-cleanliness-system-of-the-city-2025-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर डीसी और चेयरमैन सुबह-सुबह फील्ड में उतरे, शहर की सफाई व्यवस्था का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर डीसी और चेयरमैन सुबह-सुबह फील्ड में उतरे, शहर की सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर शुक्रवार सुबह शहर की सफाई व्यवस्था और नालों की सफाई कार्य का औचक निरीक्षण करने फील्ड में उतरे। इसके अलावा नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने भी शहर में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। डीसी ने शहर के प्रमुख क्षेत्रों रेवाड़ी रोड, सिलानी गेट, राव तुलाराम चौक, पंचनद चौक और झज्जर लिंक ड्रेन का दौरा किया और नगर परिषद अधिकारियों से सफाई कार्यों की विस्तृत जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान डीसी ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि नालों की सफाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी नालों की सफाई मानसून से पहले हर हाल में पूरी होनी चाहिए ताकि शहर में जलभराव जैसी स्थिति न उत्पन्न हो। उन्होंने कहा कि सफाई का कार्य पूरी गंभीरता से किया जाए व नालों की पूरी गहराई तक सफाई की जाए ताकि बरसाती पानी की निकासी में नालों में जमी गाद समस्या ना बने।
डीसी ने नगर परिषद अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन स्वयं फील्ड में जाकर कार्य की नालों की सफाई की मॉनिटरिंग करें व सफाई एजेंसियों से नियमित रिपोर्ट लें। जिन क्षेत्रों में नालों की सफाई अभी बाकी है, वहां तत्काल प्रभाव से टीमों को लगाकर सफाई कार्य में तेजी लाई जाए। उपायुक्त ने कहा कि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को रोकने के लिए सिर्फ शहर ही नहीं, बल्कि गांवों में भी जल निकासी की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन का प्रयास है कि नागरिकों को बारिश के कारण असुविधा ना हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।