{"_id":"6ad89944d3573a784d033cf8","slug":"video-electricity-department-employees-protest-in-badli-announce-a-full-scale-3-day-strike-starting-from-the-22nd-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"बादली में बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, 22 से 3 दिन की पूर्ण हड़ताल का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादली में बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, 22 से 3 दिन की पूर्ण हड़ताल का ऐलान
सब डिवीजन बिजली कार्यालय बादली में निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर निगम मैनेजमेंट के आदेश की प्रति जलाई। संयुक्त मोर्चा के बैनर तले हुए प्रदर्शन में सभी कर्मचारियों ने भाग लिया।
कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निजीकरण को कर्मचारी विरोधी बताया। प्रदर्शन में गौरव जेई, अरुण जेई, दीपक जेई, जय नारायण जेई, अजय माथुर, राहुल, संदीप देशवाल, अशोक फोरमैन, सतीश भारद्वाज, संदीप खटाना, राकेश, मूर्ति देवी, पूनम देवी, अमित, रवि प्रजापत सहित स्टाफ मौजूद रहा।
एचएसईबी वर्कर यूनियन बादली के प्रधान परवीन कुमार ने बताया कि केंद्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर 22, 23 व 24 अक्टूबर को तीन दिवसीय संपूर्ण हड़ताल रहेगी। इस दौरान कोई भी कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।