Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Jhajjar: Anjali from Government Senior Secondary School, Khuddan, secured the first position in the 'Artificial Intelligence for a Better Life' competition.
{"_id":"6ac8e11c4a638e2dd603c40c","slug":"video-jhajjar-anjali-from-government-senior-secondary-school-khuddan-secured-the-first-position-in-the-artificial-intelligence-for-a-better-life-competition-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर : बेहतर जीवन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता'' में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुड्डन की अंजलि रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर : बेहतर जीवन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता'' में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुड्डन की अंजलि रही प्रथम
झज्जर।
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाकला में खंड स्तरीय वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।विद्यालय के प्राचार्य वेद प्रकाश ने बताया कि खंड साल्हावास के सभी स्कूलों के लगभग 86 बच्चों व 21 अध्यापकों व प्राध्यापकों ने भाग लिया। सभी बच्चों ने अपने अध्यापकों की सहायता से अपने-अपने विज्ञान के मॉडल अच्छी तरह से प्रदर्शित किए।
''बेहतर जीवन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता'' उपविषय में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुड्डन की अंजलि ने पहला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दादनपुर की इशिका दूसरे, ''हरित ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण'' में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुड्डन के कार्तिक ने पहला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंबोली की नैंसी ने दूसरा, एसएमकेजीएसएसएस मुंडाहेड़ा के चिराग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ''गणितीय मॉडलिंग और कम्प्यूटेशनल सोच'' में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तुम्बाहेड़ी के लक्की प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुबाना की रीना और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुड्डन की शीतल ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान पाया।
''स्वास्थ्य, स्वच्छता और सफाई'' में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैतपुर के रितेश ने पहला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुड्डनन की नेहा और राजकीय कन्या हाई स्कूल ढाकला की दीपिका क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। ''स्वदेशी कृषि पद्धतियां'' में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दादनपुर के इशांत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय माडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुरावास के वंश और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुड्डन के हिमांशु ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। ''ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान'' उपविषय में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुड्डन के अजय ने पहला स्थान प्राप्त किया। ''आपदा प्रबंधन'' उपविषय में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साल्हावास की हर्षिता ने प्रथम पुरस्कार जीता।
सभी बच्चे अच्छी तैयारी के साथ आए हुए थे। सबसे पहले मुमताज, पीजीटी इतिहास, लख्मीचंद कला अध्यापक ने सभी बच्चों, अध्यापकों का विज्ञान प्रदर्शनी में उपस्थिति के लिए रजिस्ट्रेशन का कार्य किया। प्रदर्शनी में प्रिया कटारिया (जीव विज्ञान प्रवक्ता), अजय कुमार (गणित प्रवक्ता) तथा अजय कुमार (रसायन प्रवक्ता) ब्रह्म पाल (भौतिकी प्रवक्ता) ने जज की भूमिका निभाई। प्रोग्राम के नोडल अधिकारी जसवंत (प्रवक्ता रसायन शास्त्र )रहे। सभी बच्चों ने अपने-अपने विज्ञान के मॉडल के नाम, सिद्धांत तथा उपयोगिता आदि के बारे में जजों को बताया। प्रत्येक उप विषय में अलग-अलग बच्चों ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस प्रकार कुल 21 बच्चों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य ने विभागीय निर्देशानुसार प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रत्येक बच्चे को 400, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रत्येक बच्चे को 300, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रत्येक बच्चे को 200 नगद पुरस्कार दिया गया। सभी बच्चों को विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए प्रमाण पत्र भी दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।