{"_id":"6aae25bf7c551449430e0b31","slug":"body-of-student-who-drowned-in-dulhera-minor-in-bahadurgarh-recovered-he-had-drowned-during-ganesh-visarjan-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: बहादुरगढ़ में दूल्हेड़ा माइनर में डूबे छात्र का शव बरामद, गणेश विसर्जन के दौरान डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: बहादुरगढ़ में दूल्हेड़ा माइनर में डूबे छात्र का शव बरामद, गणेश विसर्जन के दौरान डूबा
Sat, 19 Sep 2026 11:33 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:33 AM IST
सार
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे और छात्र की तलाश शुरू की। शनिवार सुबह तलाश अभियान के दौरान छात्र का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : Crime Demo
विस्तार
बहादुरगढ़ में दूल्हेड़ा माइनर में गणेश विसर्जन के दौरान डूबे जम्मू-कश्मीर के छात्र का शव शनिवार सुबह तलाश अभियान के दौरान बरामद कर लिया गया। एसडीआरएफ, पुलिस और ग्रामीणों की मदद से छात्र की तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
यह घटना बीती शाम करीब 6:30 बजे हुई जब छात्र अपने तीन दोस्तों के साथ माइनर में डूब गए। थे राहगीरों ने तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था, लेकिन छात्र गहरे पानी में समा गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे और छात्र की तलाश शुरू की। शनिवार सुबह तलाश अभियान के दौरान छात्र का शव बरामद हुआ। शव को झज्जर के राजकीय अस्पताल भेजा गया है, जहां परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन