{"_id":"6aa3a730cc8d3925fb0113d3","slug":"video-government-banks-remained-closed-in-bahadurgarh-employees-staged-a-protest-to-express-their-outrage-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में सरकारी बैंक रहे बंद, कर्मचारियों ने किया आक्रोश प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में सरकारी बैंक रहे बंद, कर्मचारियों ने किया आक्रोश प्रदर्शन
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को बहादुरगढ़ क्षेत्र के सभी सरकारी बैंक कर्मचारी अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। हड़ताल के चलते क्षेत्र के सरकारी बैंकों की शाखाओं पर ताले लटके रहे, जिससे बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हुईं।
जसबीर शर्मा, ब्लॉक प्रधान बहादुरगढ़ की अध्यक्षता में बैंक कर्मचारियों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा, एमआईई पार्ट-2 बहादुरगढ़ के बाहर सुबह 10:30 से 10:50 बजे तक आक्रोश प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में करीब 60 से 65 बैंक कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ रोष जताया।
कर्मचारियों ने विशेष रूप से पिछले करीब दो वर्षों से लंबित 5 दिन बैंकिंग और 5 दिन कार्य सप्ताह की मांग को प्रमुखता से उठाया। उनका कहना है कि सरकार की ओर से 5 दिन कार्य सप्ताह लागू करने पर सहमति जताए जाने के बावजूद इसे अभी तक धरातल पर लागू नहीं किया गया है। इससे बैंक कर्मचारियों में भारी नाराजगी है।
इसके अलावा कर्मचारियों ने प्रदर्शन के दौरान पीएलआई में कथित भेदभाव समाप्त करने, पेंशन से जुड़े लंबित मुद्दों का समाधान करने तथा बैंक कर्मचारियों से संबंधित अन्य मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि लंबित मांगों की अनदेखी अब स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।