{"_id":"6aca482074682dcf5c05f5fc","slug":"video-election-commission-is-bjps-b-team-decisions-are-being-made-at-its-behest-deepender-hooda-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग भाजपा की बी टीम, उसके इशारे पर हो रहे फैसले : दीपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आयोग भाजपा की बी टीम, उसके इशारे पर हो रहे फैसले : दीपेंद्र हुड्डा
बादली। गांव जहांगीरपुर में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने चुनाव आयोग को भाजपा की बी टीम बताते हुए आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के फैसले भाजपा के इशारे पर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग निष्पक्ष चुनाव और निष्पक्ष चुनाव आयोग की है। राहुल गांधी और कांग्रेस इसी लड़ाई को लड़ रहे हैं। राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एक एफआईआर में उनका नाम भी है, लेकिन वे डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग द्वारा 68 बार धांधली किए जाने का आरोप भी लगाया।
दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा में बाजरा और धान की खरीद को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब से लगते जिलों के किसान धान बेचने के लिए पंजाब जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के एमएसपी संबंधी दावों और खरीद की वास्तविक स्थिति में अंतर है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार साजिशों के जरिए उन्हें रोकने का प्रयास करती है, जिसका जनता चुनाव में जवाब देती है। सम्मेलन में पूर्व मंत्री गीता भुक्कल, पूर्व सांसद राव दान सिंह और विधायक कुलदीप वत्स मौजूद रहे। दीपेंद्र हुड्डा ने सफल आयोजन के लिए कुलदीप वत्स की पीठ थपथपाई और कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन भीड़ के कारण विशाल जनसभा में बदल गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।