{"_id":"6a9a8776cc44bb33640d2f13","slug":"video-citizens-forum-in-bahadurgarh-comes-out-in-support-of-sanitation-workers-accuses-government-of-repression-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों के समर्थन में उतरा नागरिक मंच, सरकार पर लगाया दमन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों के समर्थन में उतरा नागरिक मंच, सरकार पर लगाया दमन का आरोप
सफाई कर्मचारियों के आंदोलन के समर्थन में नागरिक मंच के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया और धरना स्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया। मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पिछले 28-29 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही।
वक्ताओं ने आरोप लगाया कि मई माह में सरकार द्वारा कर्मचारियों की कुछ मांगों को स्वीकार किए जाने के बावजूद उन पर अमल नहीं किया गया। उन्होंने हाल ही में महिला सफाई कर्मचारियों के साथ पुलिस कार्रवाई को लेकर भी रोष जताया। मंच ने सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो का हवाला देते हुए पुलिस पर महिला कर्मचारियों के साथ कथित मारपीट और उन्हें सड़क पर घसीटने का आरोप लगाया और इसकी निंदा की।
नागरिक मंच ने मांग की कि महिला कर्मचारियों से कथित मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान कर कार्रवाई की जाए। साथ ही सफाई कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन देने, उनकी सभी मांगें पूरी करने, ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर स्थायी रोजगार देने तथा हिरासत में लिए गए कर्मचारियों को रिहा कर मुकदमे वापस लेने की मांग की।
इस अवसर पर जयकरण मांडौठी, धनराज सिंह तहलान, सुमेश कौशिक, सुमित छिकारा, रामकिशन, सतीश कुमार, लालजी, सतबीर सिंह बल्हारा, राजबीर सिंह छिल्लर, भारत, सोनिया, संजीवन, रमेश कुमार माली, कृष्ण कुमार, श्रीकांत व सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।