फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Speeding bike loses control and crashes into a boundary wall in Bahadurgarh

हरियाणा में हादसे से मातम: सीमेंटेड बाउंड्री से टकराई अनियंत्रित बाइक, एक की मौत, दूसरा मेरठ रेफर

Fri, 11 Sep 2026 12:46 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 11 Sep 2026 12:46 PM IST
सार

बहादुरगढ़ में पलवाड़ा-चित्तौड़ा बंबे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। बाइक अनियंत्रित होकर सीमेंटेड बाउंड्री से टकरा गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Speeding bike loses control and crashes into a boundary wall in Bahadurgarh
बहादुरगढ़ में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में पलवाड़ा-चित्तौड़ा बंबे पर शुक्रवार सुबह बाइक सवार दो युवक सड़क किनारे लगी सीमेंटेड बाउंड्री से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज मेरठ रेफर किया गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे बाइक सवार मुजम्मिल पुत्र असगर (35) और फिरोज पुत्र सरफराज, दोनों निवासी दौलतपुर कला, थाना नरसैना, जनपद बुलंदशहर, पलवाड़ा-चित्तौड़ा बंबे से होकर जा रहे थे। पीली कोठी के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी सीमेंटेड बाउंड्री से जा टकराई। 
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे की सूचना मिलने पर बहादुरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए देहराकुटी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ भेजा गया। यहां उपचार के दौरान मुजम्मिल की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गंभीर रूप से घायल फिरोज को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।


क्षेत्राधिकारी राहुल यादव ने बताया कि पलवाड़ा-चित्तौड़ा बंबे पर बाइक के सीमेंटेड बाउंड्री से टकराने की सूचना मिली थी। हादसे में एक युवक की मौत हुई है, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed