{"_id":"6acd2952dc664ac5f308050a","slug":"video-aarti-a-third-year-ba-student-secured-the-first-position-in-the-girls-long-jump-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"लड़कियों की लंबी कूद में बीए तृतीय वर्ष की आरती रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़कियों की लंबी कूद में बीए तृतीय वर्ष की आरती रही प्रथम
झज्जर।
राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय की 66वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का सोमवार को शुभारंभ हुआ। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज एवं एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता सुरुचि इंद्र सिंह फोगाट ने प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया।
लड़कियों की लंबी कूद में बीए तृतीय वर्ष की आरती प्रथम, बीकॉम प्रथम वर्ष की अन्नु द्वितीय और बीए प्रथम वर्ष महंत तृतीय रही। 400 मीटर रिले रेस में बीए प्रथम वर्ष की प्रिया, बीए प्रथम वर्ष की रूपांक्षी, बीए प्रथम वर्ष की महंत और बीए प्रथम वर्ष की प्रिया की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। बीकॉम द्वितीय वर्ष की किरण यादव, बीएससी प्रथम वर्ष की अपेक्षा, बीए तृतीय वर्ष की कीमत और बीए प्रथम वर्ष की बबली की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बीए तृतीय वर्ष की आरती, बीकॉम प्रथम वर्ष की विंशु, बीए तृतीय वर्ष की तन्नु और बीए द्वितीय वर्ष की खुशी की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में बीए तृतीय वर्ष की आरती प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की बबली द्वितीय और बीए प्रथम वर्ष की महंत तृतीय रही। 400 मीटर दौड़ में बीए तृतीय वर्ष की आरती प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की प्रिया द्वितीय और बीए तृतीय वर्ष की कीमत तृतीय रहे। प्राचार्य प्रो. दलबीर सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उनका परिचय दिया। मुख्य अतिथि सुरुचि फोगाट ने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए धैर्य और नियमित अभ्यास बहुत आवश्यक हैं। विद्यार्थियों को असफलताओं से निराश होने के बजाय उनसे सीख लेकर अपने लक्ष्य की ओर निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सुरेंद्र कुमार पूनिया, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष राहुल, प्राध्यापक वीरेंद्र और डॉ. अरुण कुमार, डॉ. कविता, अनुपमा मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।