{"_id":"6ace01046ad09c041600a882","slug":"video-a-massive-surge-of-devotees-thronged-the-shrine-of-mata-bhimeshwari-devi-on-the-third-day-of-navratri-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"तीसरे नवरात्र पर माता भीमेश्वरी देवी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे नवरात्र पर माता भीमेश्वरी देवी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
बेरी।
नवरात्र के पावन पर्व पर बेरी स्थित प्रसिद्ध माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। तीसरे नवरात्र पर माता के दरबार में श्रद्धालुओं का ऐसा सैलाब उमड़ा कि मंदिर परिसर भक्तों से गुलजार हो उठा। सुबह से ही माता के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिनभर जारी रहा। माता के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा और माहौल भक्तिमय हो गया। माता के प्रति अटूट आस्था लेकर पहुंचे श्रद्धालु घंटों कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। किसी के चेहरे पर दर्शन की उत्सुकता थी तो कोई माता के दरबार में माथा टेककर परिवार की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना करने पहुंचा था। श्रद्धालुओं की भीड़ में महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल रहे। भक्तों ने माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और अपने परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।